अनिल सक्सेना की रिपोर्ट
बाँदा। बुंदेलखंड चेस चैंपियनशिप – कमला मिश्रा कप 2026 का शुभारंभ आज भागवत प्रसाद मेमोरियल एकेडेमी, श्रीनाथ विहार, चिल्ला रोड, बाँदा के मल्टी परपज़ हॉल में किया गया। उद्घाटन की औपचारिक घोषणा प्रमुख जज कुटुम्ब न्यायालय श्री प्रदीप कुमार एवं ADJ श्री संजय जी ने परस्पर शतरंज की चालें चलकर प्रतीकात्मक रूप से की।
कार्यक्रम के संयोजक एवं बाँदा जिला शतरंज खेल संघ के अध्यक्ष श्री अजय मिश्रा ने जानकारी दी कि इस चैंपियनशिप में बाँदा सहित बुंदेलखंड क्षेत्र के विभिन्न जिलों से लगभग 270 खिलाड़ी भाग ले रहे हैं। प्रतियोगिता दो वर्गों में आयोजित की जा रही है – प्रथम वर्ग में 13 वर्ष से कम आयु वर्ग के खिलाड़ी तथा द्वितीय वर्ग में 19 वर्ष से कम आयु वर्ग के खिलाड़ी प्रतिस्पर्धा कर रहे हैं। विजेता खिलाड़ियों को कुल 20,000 रुपये की नकद पुरस्कार राशि के साथ ट्रॉफी एवं मोमेंटो प्रदान किए जाएंगे।
खिलाडियों को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि श्री प्रदीप जी ने कहा कि बच्चों को स्वस्थ मन मष्तिष्क एवं सर्वांगीण विकास के लिए आवश्यक है | श्री मिश्रा ने बताया कि प्रतियोगिता के निष्पक्ष एवं सुचारु संचालन हेतु सभी निर्णायक (आर्बिटर) लखनऊ एवं कानपुर से आमंत्रित किए गए हैं। सुश्री रूपा शुक्ल (FIDE आर्बिटर) मुख्य निर्णायक के रूप में दायित्व निभा रही हैं। खिलाड़ियों की शिकायतों के निस्तारण हेतु एक अपील समिति भी गठित की गई है, जिसमें निर्धारित शुल्क जमा कर खिलाड़ी निर्णायकों के किसी भी निर्णय के विरुद्ध अपील कर सकते हैं।
भागवत प्रसाद मेमोरियल एकेडेमी के निदेशक श्री अंकित कुशवाहा ने बताया कि भीषण गर्मी को देखते हुए खिलाड़ियों की सुविधा के लिए सभी आवश्यक प्रबंध किए गए हैं। उन्होंने बताया कि खिलाड़ियों के उत्साहवर्धन के लिए जिला प्रशासन के अनेक वरिष्ठ अधिकारियों ने प्रतियोगिता स्थल पर उपस्थित होने की सहमति प्रदान की है।
कार्यक्रम की अध्यक्षता श्री राम लखन कुशवाहा जी ने की | कार्यक्रम उद्घाटन में अतिथियों के रूप में श्रीमती शमीम बानो, श्री ज्योत्सना पुरवार, श्री नरेन्द्र पुंडरिक, डॉ० अर्चना मिश्रा, श्रीमती गीता मिश्रा, निदेशक भागवत प्रसाद श्रीमती संध्या कुशवाहा आदि उपस्थिति रहे |
इस अवसर पर बाँदा जिला शतरंज संघ के सचिव श्री उपेन्द्र तिवारी, जिला ओलंपिक एसोसिएशन के अध्यक्ष श्री रामेन्द्र शर्मा, समाजसेवी श्री मनोज जैन, श्री सादी जमा, ग्रामीण पत्रकार संघ के अध्यक्ष श्री राहुल निगम, श्री सुधीर मिश्रा, श्री वेद प्रकाश, श्रीमती कविता वर्मा, श्रीमती सुमन चौहान, सुश्री सुचेता सिंह, श्री अशोक द्विवेदी सहित अनेक गणमान्य नागरिक एवं खेलप्रेमी उपस्थित रहे।
