पूरे देश में सार्वजनिक स्थानों में पान तंबाखू गुटका खाकर गंदगी फैलाने वालों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई कर तंबाखू गुटका नशीले पदार्थों पर पूर्णतः प्रतिबंध लगाया जाए

निज संवाददाता की रिपोर्ट

भोपाल।    भारतीय मानवाधिकार पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष लोकनाथ चौधरी राष्ट्रीय प्रवक्ता एवं मध्य प्रदेश के प्रदेश अध्यक्ष अरुण वर्मा एवं ओ पी सोनी ने महानगरों में सार्व जनिक स्थानों में कचरा फैलाने वालों एवं पान तंबाखू गुटका खाकर गंदगी फैलाने वालों का कड़ा विरोध करते हुए बताया कि सार्व जनिक स्थानों में कचरा फैलाने एवं पान तंबाखू गुटका खाकर गंदगी करने वालों की वजह से पूरे देश में अनेकों बीमारी हो जाती है यहां तक कि कैंसर की संभावना रहती है बीमारी की वजह से कई व्यक्ति की मृत्यु भी हो जाती है जिस पर पूर्णतः प्रतिबंध लगाना अति आवश्यक है जिसके लिए तंबाखू गुटका खाकर गंदगी एवं कचरा फैलाने वालों के विरुद्ध स्वच्छता अधिनियमों के तहत जुर्माना आदि लगाकर पूर्णतः प्रतिबंध लगाना नितांत अति आवश्यक है
अत: भारतीय मानवाधिकार पार्टी राष्ट्रीय अध्यक्ष लोकनाथ चौधरी राष्ट्रीय प्रवक्ता एवं मध्य प्रदेश के प्रदेश अध्यक्ष अरुण वर्मा ने माननीय प्रधान मंत्री महोदय एवं सभी राज्यों के मुख्य मंत्री तथा समस्त नगर निगम आयुक्त / नगर पालिका अध्यक्ष से अनुरोध किया है कि प्रदेश के महानगरों एवं शहरों में सार्व जनिक स्थानों में कचरा फैलाने वालों तथा पान तंबाखू गुटखा खा कर गंदगी करने वालों के विरुद्ध स्वच्छता अधिनियमों के तहत जुर्माना आदि की कड़ी कार्यवाही की जाए साथ ही ऐसे व्यक्तियों को स्वच्छता विरोधी प्रमाण पत्र दिया जाए साथ ही तंबाखू गुटखा
तथा नशीले पदार्थों पर पूर्णतः प्रतिबंध लगाया जाए

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *