ब्रजेश उदैनियाँ की रिपोर्ट
0-रिश्तेदारों और सहेलियों के यहां तलाश के बाद भी नहीं मिला सुराग, पुलिस ने दर्ज की गुमशुदगी
जालौन। कोतवाली क्षेत्र के एक गाँव निवासी पीडित माँ ने कोतवाली मे तहरीर देते हुये बताया कि उसकी 20 वर्षीय युवती का पाँच दिन से कोई सुराग नहीं लगा है। परेशान मां ने कोतवाली में गुमशुदगी दर्ज कराते हुए बेटी की सकुशल बरामदगी की गुहार लगाई है।
एक गाँव निवासी पीडित माँ ने पुलिस को बताया कि उनकी 20 वर्षीय बेटी बीती छह अक्टूबर की रात बिना बताए घर से निकल गई थी। सुबह जब वह अपने बिस्तर पर नहीं मिली तो परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की। नाते-रिश्तेदारों और सहेलियों के यहां काफी खोजबीन करने के बावजूद उसका कहीं पता नहीं चल सका।
बेटी के लापता होने से चिंतित मां ने किसी अप्रिय घटना की आशंका जताते हुए पुलिस से उसे जल्द तलाश कर सकुशल बरामद करने की मांग की है। पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज कर युवती की तलाश शुरू कर दी है