सक्षम इकाई जनपद बांदा ने मंडलायुक्त से दिव्यांग सेवा केंद्र खोलने की करी माँग*

अनिल सक्सेना की रिपोर्ट

आज दिनांक 07-07-26 को *सक्षम इकाई जनपद बांदा* के पदाधिकारियों के प्रतिनिधि मंडल द्वारा माननीय *मंडलायुक्त* महोदय बांदा से शिष्टाचार मुलाकात की है और ज्ञापन के माध्यम से मांग की गई कि *दिव्यांग सेवा केंद्र* खोलने के लिए शासन द्वारा एक भवन सक्षम इकाई को आवंटित किया जाय जिसे मंडलायुक्त महोदय द्वारा बड़ी विनम्रता पूर्वक स्वीकार किया गया , मंडलायुक्त महोदय से जिले में दिव्यांग सशक्तिकरण अधिकारी के रिक्त पद को भरने के लिए भी आग्रह किया गया जिसमें उन्होंने आश्वासन दिया कि वह शीघ्र ही शासन को पत्राचार करेंगे बहुत ही अच्छे माहौल में मंडलायुक्त महोदय द्वारा सक्षम पदाधिकारियों से वार्ता की गई
प्रतिनिधि मंडल में संरक्षक श्री राम सिंह कछुवाह, प्रांतीय कोषाध्यक्ष श्री शांति भूषण सिंह गौतम , जिला अध्यक्ष श्री शिव चरण तिवारी, मीडिया प्रभारी श्री पी के सिंह, जिला कोषाध्यक्ष श्री अभिषेक सिंह, युवा आयाम प्रमुख श्री कृष्णा सिंह, दिव्यांग मित्र श्री रंजीत सिंह आदि उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *