ब्रजेश उदैनियाँ की रिपोर्ट
0-घरेलू विवाद में बच्चों को भी पीटने का आरोप, महिला ने पुलिस से लगाई गुहार
जालौन। घरेलू विवाद के दौरान पत्नी और बच्चों के साथ मारपीट किए जाने का मामला सामने आया है। पीड़ित महिला ने कोतवाली पहुंचकर पति के खिलाफ तहरीर देते हुए कार्रवाई की गुहार लगाई। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ शांतिभंग की कार्रवाई की है।
कोतवाली क्षेत्र के ग्राम कुठौंदा बुजुर्ग निवासी गुड्डी ने पुलिस को बताया कि उसके पति रामअवतार आए दिन घर में विवाद करते हैं। कई बार समझाने के बावजूद उनके व्यवहार में सुधार नहीं आया।
महिला का आरोप है कि रविवार सुबह पति उसके साथ गाली-गलौज कर रहे थे। जब उसने विरोध किया तो पति ने उसके साथ मारपीट शुरू कर दी। मां को बचाने के लिए बच्चे बीच-बचाव करने पहुंचे तो आरोप है कि उनके साथ भी मारपीट की गई।
पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी रामअवतार के खिलाफ शांतिभंग की कार्रवाई की है।