सेठ वीरेंद्र कुमार पब्लिक स्कूल में समर कैंप का शानदार आगाज

Blog

 

0-तैराकी, स्केटिंग, डांस व क्राफ्ट गतिविधियों में बच्चों ने दिखाई उत्साहपूर्ण भागीदारी

                  ब्रजेश उदैनियाँ की रिपोर्ट

जालौन। स्थानीय सेठ वीरेंद्र कुमार पब्लिक स्कूल में छात्रों के चहुंमुखी विकास एवं ग्रीष्मकालीन अवकाश को रचनात्मक बनाने के उद्देश्य से समर कैंप का भव्य शुभारंभ किया गया। कैंप का उद्घाटन विद्यालय की प्रबंध समिति के अध्यक्ष डॉ. नितिन मित्तल ने फीता काटकर किया।

 

विद्यालय प्रशासन ने बताया कि समर कैंप का उद्देश्य बच्चों की प्रतिभा को निखारना तथा उन्हें पढ़ाई के साथ-साथ विभिन्न रचनात्मक गतिविधियों से जोड़ना है। कैंप में विशेषज्ञ एवं कुशल प्रशिक्षकों की देखरेख में बच्चों को तैराकी, स्केटिंग, नृत्य, क्राफ्ट समेत कई फन एक्टिविटीज का प्रशिक्षण दिया जाएगा।

इस अवसर पर डॉ. नितिन मित्तल ने कहा कि पढ़ाई के साथ खेलकूद एवं सह-पाठ्यचर्या गतिविधियां बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए अत्यंत आवश्यक हैं। समर कैंप बच्चों को नई चीजें सीखने और अपनी छिपी प्रतिभा को पहचानने का बेहतर अवसर प्रदान करेगा।

कैंप के पहले ही दिन बच्चों में भारी उत्साह देखने को मिला। छात्र-छात्राएं विभिन्न गतिविधियों में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेते नजर आए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *