रिपोर्ट- सन्तोष कुमार सोनी
गिरवां/ बांदा– भाजपा गठबंधन की पार्टी शिवसेना संगठन ने योगेश गिरी पुत्र अमृतलाल गिरी, निवासी ग्राम शेरपुर, ब्लॉक- महुआ, जनपद बांदा को शिवसेना पार्टी का जनपद बांदा के जिला अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी सौंपी है। उनकी नियुक्ति बालासाहेब ठाकरे जी के आशीर्वाद, महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे एवं प्रदेश अध्यक्ष अभय द्विवेदी के आदेश तथा महासचिव एवं बुंदेलखंड सह प्रभारी गणेश दत्त गिरी के मार्गदर्शन में की गई है जिससे लोगों में खुशी की लहर है।
उनकी नियुक्ति इस महत्वपूर्ण पद पर होने के साथ उम्मीद जताई गई है कि योगेश गिरी शिवसेना की नीतियों और विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने के लिए अपनी सक्रिय भूमिका निभाएंगे। साथ ही वे हिंदू हृदय सम्राट बालासाहेब ठाकरे एवं आनंद दिघे साहब के आदर्शों को आगे बढ़ाते हुए संगठन को मजबूत करने और कार्यकर्ताओं को एकजुट करने का कार्य करेंगे ताकि एक मजबूत संगठन जनता के बीच उभर कर पार्टी हितों के साथ साथ जनहित के कार्यों को संबल मिल सके।
योगेश गिरी को जिला अध्यक्ष बनाए जाने पर संगठन के कार्यकर्ताओं एवं समर्थकों में उत्साह का माहौल है। उनसे उम्मीद की जा रही है कि वे जिले में शिवसेना के संगठनात्मक विस्तार को गति देंगे और जनहित के मुद्दों को प्रमुखता से उठाएंगे।