गोपाल विश्नोई की रिपोर्ट
जनपद जालौन में वर्तमान में हो रही जनगणना में गैर प्रशिक्षित कर्मचारियों को लगा दिया गया है जिन्हें किसी भी प्रकार का जनगणना कार्य का कोई प्रशिक्षण विभाग द्वारा नहीं दिया गया है,और ना ही कोई उनके साथ प्रशिक्षित कर्मचारियों को मार्गदर्शक हेतु लगाया गया है ।ऐसी स्थिति में क्या जनगणना का कार्य सही हो सकता है? प्रश्न यह उठ रहा है की जनगणना जैसे राष्ट्रीय कार्यक्रम को जिम्मेदार अधिकारी लापरवाही पूर्वक संपन्न कराने में लगे हुए है। संगंणको के ऊपर दबाव बना करके जल्दी से जल्दी कार्य पूर्ण करने की चेतावनी दे रहे हैं, यदि गैर प्रशिक्षित कर्मचारियों के साथ प्रशिक्षित संगणको को कुछ समय के लिए मार्गदर्शन हेतु लगा दिया जाए । तो गैर प्रशिक्षित कर्मचारियों को जनगणना कार्य में सहयोग मिल जाए ।अन्यथा की स्थिति में उनका मानसिक रूप से दबाव बनाकर कार्य करने में सही कार्य होने में भी प्रश्न चिन्ह लग सकता है ।उच्च अधिकारियों से अनुरोध है कि जनगणना जैसे राष्ट्रीय कार्यक्रमों को सही एवं सफल पूर्वक संपन्न कराने हेतु गैर प्रशिक्षित संगणको
को प्रशिक्षण अथवा मार्गदर्शन हेतु सहयोगात्मक दृष्टिकोण अपनाते हुए समुचित व्यवस्था करें। जिससे कि गैर प्रशिक्षित कर्मचारियों को कार्य करने में सहयोग मिल सके।
