*
अनिल सक्सेना की रिपोर्ट
समदृष्टि क्षमताविकास एवं अनुसंधान मंडल सक्षम इकाई जनपद बांदा* के तत्वाधान में आज दिनांक 6 जून 2026 स्थान पंचवटी आश्रम साहब तालाब पर मासिक बैठक का आयोजन किया गया , कार्यक्रम का प्रारंभ सक्षम के संरक्षक श्री रामजोर सिंह चंदेल जी एवं श्री राम सिंह कछवाह जी द्वारा भारत माता,सूरदास जी के चित्रों पर दीप प्रज्वलित कर, पुष्पार्पण के साथ प्रारंभ हुआ, सक्षम की परम्परानुसार संगठन मंत्र ,सक्षम का दृष्टिकोण एवं परिकल्पना एवं सक्षम गीत का गायन किया गया ,तत्पश्चात प्रांत अध्यक्ष श्री देवनारायण सोनी जी एवं प्रांत सचिव डॉ सुरेंद्र विक्रम गोस्वामी जी के निर्देशानुसार प्रान्त कोषाध्यक्ष श्री शांति भूषण सिंह गौतम जी ने कुछ नए दायित्व धारी की घोषणा की है ,इस क्रम में महिला आयाम प्रमुख श्रीमती श्रद्धा निगम जी ,एडवोकेसी प्रमुख एडवोकेटश्री प्रवीण कुमार निगम जी को, बांदा तहसील संयोजक श्री कमल सिंह जी को, एवं बांदा तहसील सहसंयोजक श्री पुनीत कुमार पांडे जी को तथा मीडिया प्रभारी के पद पर श्री पी के सिंह जी को एवं जिला सचिव के दायित्व पर श्री रामनरेश सिंह कछवाह जी, को दायित्व दिया गया है साथ ही आदरणीय प्रांतीय सचिव डॉ सुरेंद्र विक्रम गोस्वामी जी के द्वारा वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से सभी नवीन दायित्वधारियों को बधाई एवं शुभकामनाएं दी ।
आज के मासिक बैठक में उपस्थित जिला अध्यक्ष श्री शिवचरण तिवारी जी ,युवा प्रमुख श्री कृष्णा सिंह परिहार जी ,जिला कोषाध्यक्ष श्री अभिषेक सिंह श्री राजेश सिंह कोटेदार जी आदि उपस्थित रहे ।
आज के कार्यक्रम में सभी दायित्वधारी एवं दिव्यांग मित्रों से इस उम्मीद के साथ परिचर्चा की गई की सभी लोग अपने दायित्वों के प्रति सजगता और पूर्ण क्षमता के साथ सक्षम के उद्देश्यों को साथ लेकर के समाज में कार्य करें । कल्याण मंत्र पढ़ने के पश्चात कार्यक्रम की समाप्ति की घोषणा की गई।
