अनिल सक्सेना की रिपोर्ट
जनपद बादा में स्वास्थ्य विभाग की ओर से राष्ट्रीय क्षय उन्मूलन कार्यक्रम के तहत दिनाक 24 मार्च 2026 से 100 दिवशीय टीबी मुक्त भारत अभियान चलाया जा रहा है। यह अभियान देश को टीबी मुक्त बनाने की दिशा में एक अहम पहल माना जा रहा है। यह इसका सबसे बडा मकसद उन लोगों तक स्वास्थ्य सेवाये पहुँचाना है किसी वजह से अस्पताल तक नहीं पहुँच पाते है और समय रहते जाँच नहीं करा पाते है। इन स्वास्थ्य कैम्पों में स्वास्थ्य विभाग की टीम के द्वारा ग्रामीणों को टीबी के लक्षणों जैसे 2 हफ्ते से खासी आना मुह से खून आना बुखार आना थकान होना, सीने में दर्द होना, सांस लेने में तकलीफ होना, रात में पसीना आना, गर्दन में गिल्टी/गाठ, बांझपन आदि के बारें में जागुरूक करते हुये साथ ही उच्च जोखिम वाली जनसंख्या जैसे कि 60 वर्ष से अधिक आयु के व्यक्ति, मधुमेह से पीडित व्यक्ति, एचआईवी से ग्रसित, लम्बी बीमारी से ग्रसित व्यक्ति को टीबी होने की सम्भावना अधिक रहती है ऐसे व्यक्तियों को सतर्क रहना है एवं समय से बलगम तथा एक्सरे की जांच कराने की अपील की जा रही है।
इस अभियान के दौरान बांदा जिले के आठ ब्लाकों में 175 उच्च प्रथमिकता वाले ग्राम सभाओं को चिन्हित किया गया है जिसमें से अभीतक 127 ग्राम सभाओं में स्क्रीनिंग कैम्प आयोजित किये जा चुके है। अबतक 18977 व्यक्तियों का एक्सरे हो चुका है। अभियान में अबतक 3345 मरीजों का नॉट मशीन से बलगम की जाँच की गई जिसमें से 1257 नये मरीज चिन्हित किये गये।
यह अभियान 24 मार्च 2026 से शुरू हुआ था जो जून 2026 तक चलेगा। इस दौरान गाँव गाँव जाकर जागुरूकता कार्यक्रम, स्क्रीनिंग के साथ साथ टीबी के लक्षण जाँच और इलाज की सुविधाओं पर खास ध्यान दिया जा रहा है ताकि लोगों को टीबी के बारें में सही जानकारी प्राप्त हो सके और मरीजों का समय से इलाज शुरू हो सके।
जनपद में डीटीसी, नरैनी, जसपुरा, कालिन्जर, मटौंध में स्क्रीनिंग कैम्प आयोजित किये जा चुके है। वर्तमान समय में ब्लाक तिन्दवारी, बहेरी, बबेरू में स्क्रीनिंग कैम्प आयोजित किये जा रहे है। माह जून 2026 में ब्लाक कमासिन, बिसण्डा, अतर्रा में टीबी स्क्रीनिंग कैम्प आयोजित किये जायेगें।
आज दिनांक 10.06.2026 को ब्लाक तिन्दवारी के ग्राम सादी मदनपुर, ब्लाक बबेरू के ग्राम टोला कला, तथा ब्लाक महुआ के ग्राम गोखिया में स्क्रीनिंग कैम्प आयोजित किया गया है। जहाँ पर कैम्प में आये हुये व्यक्तियों का एक्सरे, ब्लडप्रेसर, शुगर, बीएमआई एवं हीमोग्लोबिन की जांच भी की गई।
