*सेवा, सुशासन एवं गरीब कल्याण के 12 वर्ष पूर्ण होने पर मा0 सदर विधायक श्री प्रकाश द्विवेदी ने विभिन्न मंदिरों में किया पूजन-अर्चन एवं रुद्राभिषेक।

Blog

अनिल सक्सेना की रिपोर्ट

 

बांदा।          देश के यशस्वी प्रधानमंत्री मा0 नरेन्द्र मोदी जी के नेतृत्व में सेवा, सुशासन एवं गरीब कल्याण के सफल 12 वर्ष पूर्ण होने तथा लगातार 4399 दिनों तक देश का नेतृत्व कर ऐतिहासिक उपलब्धि प्राप्त करने के उपलक्ष्य में आज बांदा सदर विधानसभा क्षेत्र में विभिन्न धार्मिक एवं आध्यात्मिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। इस अवसर पर मा. सदर विधायक श्री प्रकाश द्विवेदी जी ने पार्टी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं के साथ मंदिरों में पूजा-अर्चना, हवन एवं रुद्राभिषेक कर प्रधानमंत्री जी की दीर्घायु, उत्तम स्वास्थ्य तथा राष्ट्र की निरंतर उन्नति एवं समृद्धि की कामना की। कार्यक्रम की शुरुआत मंडल बिसंडा अंतर्गत ग्राम पौंडरा स्थित प्राचीन माँ पहाड़िया दाई मंदिर प्रांगण से हुई, जहां मा. सदर विधायक जी ने वैदिक मंत्रोच्चारण के मध्य विधिवत पूजा-अर्चना एवं हवन कार्यक्रम में सहभागिता की। इस दौरान उपस्थित कार्यकर्ताओं एवं ग्रामीणों ने प्रधानमंत्री जी के नेतृत्व में देश में हुए ऐतिहासिक विकास कार्यों, गरीब कल्याण योजनाओं एवं भारत की वैश्विक प्रतिष्ठा में हुई वृद्धि पर प्रसन्नता व्यक्त की। मा0 विधायक जी ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में बीते 12 वर्षों में देश ने विकास, सुशासन, सुरक्षा एवं आत्मनिर्भरता के क्षेत्र में नए आयाम स्थापित किए हैं। गरीब, किसान, युवा, महिला एवं वंचित वर्ग के उत्थान हेतु केंद्र सरकार द्वारा संचालित योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचा है। उन्होंने कहा कि विकसित भारत के संकल्प को साकार करने के लिए भाजपा का प्रत्येक कार्यकर्ता पूर्ण समर्पण के साथ कार्य कर रहा है। पूजन कार्यक्रम के उपरांत विधायक जी ने उपस्थित जनसमूह एवं कार्यकर्ताओं के साथ प्रसाद ग्रहण किया तथा सभी से राष्ट्रहित एवं समाज सेवा के कार्यों में निरंतर सहभागिता बनाए रखने का आह्वान किया।


इसके पश्चात मा. सदर विधायक जी द्वारा श्री कैलाशेश्वर महादेव मंदिर पहुंचकर भगवान भोलेनाथ का विधिविधान से रुद्राभिषेक किया गया। इस दौरान देश की सुख-समृद्धि, प्रदेश की उन्नति तथा प्रधानमंत्री जी के स्वस्थ एवं दीर्घायु जीवन हेतु विशेष प्रार्थना की गई। मंदिर परिसर में उपस्थित श्रद्धालुओं ने भी राष्ट्र की प्रगति एवं जनकल्याण की मंगलकामना की।
इसके बाद विधायक जी गिरवां स्थित खत्री पहाड़ में विराजमान माँ विंध्यवासिनी मंदिर पहुंचे, जहां उन्होंने माता रानी की पूजा-अर्चना कर देश एवं प्रदेश की खुशहाली तथा जनमानस के कल्याण की कामना की। इस दौरान बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता एवं स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे।

कार्यक्रम में जिला उपाध्यक्ष राजभवन उपाध्याय जी, जिला मंत्री राजर्षि शुक्ला जी, मण्डल अध्यक्ष विनय कुशवाहा जी, मण्डल अध्यक्ष महुआॅ प्रेमस्वरूप द्विवेदी, ज्ञान दत्त पाण्डेय पूर्व मंडल अध्यक्ष रणजीत सिंह जी, ग्राम प्रधान पौंडरा बिंदा कुशवाहा जी, विष्णु सेंगर जी, रामललन द्विवेदी जी, रतीभान सिंह जी, राजा उपाध्याय जी सहित समस्त मंडल पदाधिकारी, वरिष्ठ कार्यकर्ता एवं क्षेत्रीय नागरिकगण उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *