थाना नईआबादी प्रभारी कुलदीपसिंह राठौर व टीम द्वारा एनडीपीएस एक्ट में फरार एक आरोपी को किया गिरफ्तार

            अभिवादन एक्सप्रेस 

मंदसौर/नाहरगढ(तुलसीराम राठौर)–पुलिस मुख्यालय भोपाल द्वारा अवैध मादक पदार्थ की धरपकड एवं अवैध मादक पदार्थ की तस्करी करने वाले एवं फरार चल रहे आरोपियो की गिरफ्तारी हेतु विशेष अभियान के दोरान कार्यवाही हेतु पुलिस अधीक्षक मंदसौर विनोद कुमार मीणा जिला मंदसौर के मार्गदर्शन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक तेरसिंह बघेल व नगर पुलिस अधीक्षक जितेन्द्रसिंह भास्कर के निर्देशन में थाना प्रभारी नईआबादी उप निरीक्षक कुलदीप सिंह राठौर के कुशल नेतृत्व में पुलिस थाना मकरपुरा जिला बडोदरा (गुजरात) के फरार आरोपी को गिरफ्तार करने में सफलता मिली ।

कार्य का विवरण पुलिस थाना मकरपुरा जिला बडोदरा (गुजरात) के अपराध क्रमांक 452/2026 धारा 08(सी), 15(बी), 29 एनडीपीएस एक्ट में फरार आरोपी अर्जुन पिता बालुराम बागरी उम्र 32 साल निवासी ग्राम हासली थाना नई आबादी मंदसौर तस्करी के मामले में फरार चल रहा था जिसकी गिरफ्तारी हेतु थाना प्रभारी उनि कुलदीप सिंह राठोर के निर्देशन में टीम गठित कर आरोपी की गिरफ्तारी हेतु आरोपी के मिलने के संभावित स्थानो पर लगातार प्रयास एवं विश्वसनीय मुखबीर तंत्र सक्रिय कर मुखबीर सुचना पर कार्यवाही करते हुए टीम द्वारा आरोपी अर्जुन पिता बालुराम बागरी उम्र 32 साल निवासी ग्राम हासली थाना नई आबादी जिला मंदसौर को गिरफ्तार किया गया ।

गिरफ्तार एक आरोपी अर्जुन पिता बालुराम बागरी उम्र 32 साल निवासी ग्राम हासली थाना नई आबादी मंदसौर। उक्त कार्यवाही में उनि कुलदीपसिंह राठौर थाना प्रभारी नई आबादी, उनि अंतर सिंह जादौन, आर0 790 अजय सिंह, आर0 720 पुष्पेन्द्र थौरेचा का सराहनीय योगदान रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *