350 से अधिक विद्यार्थी साइकिल चलाकर देंगे फिट इंडिया और स्वच्छ भारत का संदेश* 

     अनिल सक्सेना की रिपोर्ट

 

बांदा। भारतीय खेल प्राधिकरण (SAI) के फिट इंडिया मूवमेंट के तहत रविवार, 4 अक्टूबर को पं. जे.एन. डिग्री कॉलेज ग्राउंड, बांदा में “Sundays on Cycle–93rd Edition” का आयोजन किया जाएगा। इस बार कार्यक्रम की थीम “स्वच्छ भारत” रखी गई है। कार्यक्रम का आयोजन भगवत प्रसाद मेमोरियल एकेडमी के सहयोग से किया जा रहा है।

 

कार्यक्रम में बांदा के विभिन्न विद्यालयों के 350 से अधिक छात्र-छात्राओं सहित करीब 50 अतिथियों की भागीदारी रहेगी। सुबह 6:45 बजे पंजीकरण एवं Fit India टी-शर्ट वितरण के साथ कार्यक्रम शुरू होगा। इसके बाद योग, जुंबा, स्किपिंग, फ्रॉग जंप, पुश-अप्स व टैग ऑफ वार जैसी फिटनेस गतिविधियां कराई जाएंगी। सुबह 8:15 बजे मुख्य साइकिल राइड शुरू होगी।

साइकिल राइड पं. जे.एन. डिग्री कॉलेज ग्राउंड से शुरू होकर डीएम कॉलोनी रोड, अशोक लाट चौक, जेल तिराहा, खुटी कोठी और पुलिस लाइन रोड होते हुए वापस पं. जे.एन. डिग्री कॉलेज ग्राउंड पहुंचेगी।

कार्यक्रम में मंडल वॉलीबॉल एसोसिएशन के अध्यक्ष शिवकुमार गुप्ता, बांदा ओलंपिक एसोसिएशन के अध्यक्ष रमेश शर्मा, ओलम्पिक संघ बांदा के मीडिया प्रभारी सुनील सक्सेना सहित खेल, शिक्षा, प्रशासन एवं सामाजिक क्षेत्र से जुड़े लोग विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन करेंगे।

स्थानीय समन्वयक अंकित कुशवाहा ने कहा कि कार्यक्रम का उद्देश्य बच्चों को फिटनेस के साथ अनुशासन, स्वच्छता और पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक करना है। उन्होंने कहा कि सैकड़ों बच्चे जब एक साथ साइकिल लेकर निकलेंगे तो यह केवल फिटनेस का संदेश नहीं, बल्कि स्वस्थ और स्वच्छ बांदा बनाने का संकल्प भी होगा।

कार्यक्रम Sports Authority of India–Fit India Movement के आयोजन और Bhagwat Prasad Memorial Academy, Banda के सहयोग से होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *