चंद्रप्रकाश द्विवेदी की रिपोर्ट
फोटो समाचार ककरबई ककरबई-झांसी सर्वब्राह्मण विकास परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष कमल किशोर अवस्थी एडवोकेट ने धनौरा निवासी मोहित कुमार मिश्रा को बमौर ब्लॉक अध्यक्ष मनोनीत किया है। यह मनोनयन प्रदेश अध्यक्ष कौशल किशोर अवस्थी, राष्ट्रीय मंत्री एवं बुंदेलखंड प्रभारी राहुल रिछारिया, महिला समिति कानपुर प्रांत की उपाध्यक्ष शिप्रा मिश्रा एडवोकेट, क्षेत्रीय अध्यक्ष अजय रावत, जिलाध्यक्ष हिमांशु मिश्रा एडवोकेट और जिला उपाध्यक्ष रमेश पटैरिया एडवोकेट की संस्तुति पर किया गया। मोहित मिश्रा के मनोनयन पर परिषद पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने हर्ष जताते हुए एक दूसरे को मिठाई खिलाकर बधाई दी।