*लखनऊ से जालौन में मतदाता के रूप में नाम दर्ज कराने की पहल, जिला निर्वाचन अधिकारी ने स्वयं भरा फार्म-8*

   सनत कुमार बुधौलिया

 

उरई। लोकतांत्रिक व्यवस्था में प्रत्येक नागरिक की सहभागिता सुनिश्चित करने और मतदाता सूची को अद्यतन रखने की दिशा में जिला निर्वाचन अधिकारी/जिलाधिकारी समीर ने स्वयं उदाहरण प्रस्तुत किया है। मूल रूप से लखनऊ के निवासी जिलाधिकारी समीर ने वर्तमान में जनपद जालौन में तैनाती एवं निवास के दृष्टिगत अपना मत लखनऊ से जनपद जालौन में स्थानांतरित कराने के लिए फार्म-8 भरकर आवेदन किया है। यह पहल उन नागरिकों के लिए भी प्रेरणादायक है, जो मूल रूप से किसी अन्य जनपद के निवासी हैं, लेकिन वर्तमान में जालौन में निवास कर रहे हैं। ऐसे नागरिकों को भी अपनी पात्रता के अनुसार मतदाता सूची में नाम स्थानांतरित कराने के लिए फार्म-8 के माध्यम से आवेदन करना चाहिए, ताकि वे अपने वर्तमान निवास क्षेत्र की मतदाता सूची में शामिल हो सकें और लोकतांत्रिक प्रक्रिया में अपनी भागीदारी सुनिश्चित कर सकें। उन्होंने ने नागरिकों से अपील की कि मतदाता सूची में नाम दर्ज कराने, स्थानांतरण कराने अथवा किसी प्रकार के संशोधन के लिए निर्धारित प्रक्रिया का लाभ उठाएं तथा मतदाता सूची को शुद्ध, अद्यतन एवं त्रुटिरहित बनाने में अपना सहयोग प्रदान करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *