[
भोपाल। अर्द्ध शासकीय अधिकारी कर्मचारी सार्वजनिक उपक्रम संघ के प्रांताध्यक्ष अरुण वर्मा ने शासकीय अर्द्ध शासकीय निगम मंडलों बोर्ड परिषदों सहकारी संस्थाओं प्राधिकरणों आयोगों में कार्यरत आउट संविदा कर्मचारियों को एजेंसियों के माध्यम से वेतन का भुगतान करने का कड़ा विरोध करते हुए बताया कि वर्तमान में एजेंसियों के माध्यम से आउट सोर्स संविदा कर्मचारियों की नियुक्ति की जा रही है और वेतन का भुगतान करते समय कर्मचारियों को वास्तविक वेतन का भुगतान न करके कमीशन लेकर भुगतान किया जाता है कर्मचारी मजबूरी में एजेंसियों द्वारा जो भुगतान किया जाता है उस भुगतान स्वीकार करना पड़ता है जो न्याय संगत नहीं है मानवीय दृष्टि से भी उचित नहीं है
अत अर्द्ध शासकीय अधिकारी कर्मचारी सार्वजनिक उपक्रम संघ के प्रांताध्यक्ष अरुण वर्मा न शासकीय अर्द्ध शासकीय निगम मंडलों बोर्ड परिषदों सहकारी संस्थाओं प्राधिकरणों आयोगों के प्रबंध संचालक महोदय एवं अध्यक्षो से अनुरोध किया है कि आउट
सोर्स संविदा कर्मचारियों को एजेंसियों के माध्यम से वेतन का भुगतान नहीं करते हुए सीधे बैंक के माध्यम से कर्मचारियों के एकाउंट में वेतन का सीधा भुगतान किया जाए ताकि आउट सोर्स कर्मचारियों को समय पर निर्धारित वेतन का भुगतान हो सके साथ ही आउट सोर्स कर्मचारियों को एजेंसियों की मनमानी एवं तानाशाही रवैया से बचाया जा सके