*महिला वैश्य समाज बांदा ने तीन जरूरतमंद बेटियों के विवाह हेतु बढ़ाए मदद के हाथ*

अभिवंदनएक्सप्रेस

 अनिल सक्सेना की रिपोर्ट

बांदा। महिला वैश्य समाज बांदा द्वारा सामाजिक सरोकार और महिला उत्थान की दिशा में एक सराहनीय पहल करते हुए दिनांक 18 नवंबर को तीन जरूरतमंद बेटियों के विवाह हेतु आर्थिक सहयोग प्रदान किया गया।

इस पुनीत कार्य के अंतर्गत दो सगी बहनों रोशनी सेन एवं पिंकी सेन, पुत्रियां स्वर्गीय श्री कमलेश एवं श्रीमती गुड्डो, जिनका विवाह 21 नवंबर को होना है, तथा श्री प्रमोद त्रिपाठी एवं श्रीमती रोशनी त्रिपाठी की सुपुत्री अनुराधा त्रिपाठी, जिनका विवाह 2 दिसंबर को निर्धारित है, को आर्थिक सहायता प्रदान की गई।

महिला वैश्य समाज की जिलाध्यक्ष श्रीमती रानी दमेले के नेतृत्व में संगठन की सभी पदाधिकारी एवं सदस्य महिलाओं ने एकजुट होकर इस पुनीत कार्य को संपन्न कराया। संगठन का उद्देश्य आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों की बेटियों के विवाह में यथासंभव सहयोग प्रदान करना और समाज में सेवा, सहयोग एवं मानवीय संवेदनाओं की भावना को मजबूत करना है।

उल्लेखनीय है कि महिला वैश्य समाज बांदा इससे पूर्व भी पांच जरूरतमंद बेटियों के विवाह में आर्थिक सहयोग प्रदान कर चुका है। इस प्रकार अब तक संगठन द्वारा कुल आठ बेटियों के विवाह में सहयोग किया जा चुका है।

यह संगठन उत्तर प्रदेश के प्रत्येक जिले में सक्रिय रूप से कार्यरत है और महिला उत्थान, सामाजिक सेवा तथा जरूरतमंदों की सहायता के लिए निरंतर प्रयासरत है। संगठन की प्रदेश अध्यक्ष श्रीमती लीना सिंघल जी का मार्गदर्शन एवं प्रेरणा समय-समय पर प्राप्त होती रहती है।

इस अवसर पर सहयोग करने वाली पदाधिकारी एवं सदस्य महिलाओं में जया पुरवार, अलका रावत, सरिता सोनी, दीपाली ओमर, नंदिनी गुप्ता, सुनीता गुप्ता, नीलिमा पुरवार, ज्योति पुरवार, नम्रता गोयल, नम्रता गुप्ता, रजनी गुप्ता, मंजू रूसिया, शोभा गुप्ता, राजकुमारी गुप्ता, संध्या अग्रवाल, अंकिता रानी चंदेरिया, प्रतिष्ठा अग्रवाल, नीता ओमर, गीता सोनी, गीता अग्रवाल, किरन गुप्ता, अपूर्वा सोनी, ममता नगरिया, रीता गुप्ता एवं मंजरी ओमर शामिल रहीं।

सभी महिलाओं के सामूहिक प्रयास और सहयोग से यह सामाजिक कार्य निरंतर आगे बढ़ रहा है। महिला वैश्य समाज बांदा ने संकल्प व्यक्त किया कि भविष्य में भी जरूरतमंद परिवारों की बेटियों के विवाह में हरसंभव सहयोग प्रदान करने का यह पुनीत अभियान जारी रहेगा।

संगठन की यह पहल समाज के लिए प्रेरणादायक है। किसी जरूरतमंद बेटी के विवाह में सहयोग करना केवल आर्थिक मदद नहीं, बल्कि एक परिवार की खुशियों में सहभागी बनना और सामाजिक जिम्मेदारी निभाना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *