जनपद जालौनआगामी ‘पचनदा मेला’ के दृष्टिगत पुलिस एवं प्रशासनिक अधिकारियों द्वारा मेला स्थल का किया गया स्थलीय निरीक्षण, दिए गए आवश्यक दिशा-निर्देश

 जालौन अभिवादन एक्सप्रेस ब्यूरो चीफ

♦

जनपद जालौन में आयोजित होने वाले ऐतिहासिक एवं पारंपरिक ‘पचनदा मेला’ को सकुशल, शांतिपूर्ण एवं सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने के उद्देश्य से आज दिनांक 16.11.2026 को पुलिस एवं प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा सभी संबंधित विभागों के अधिकारियों एवं मेला आयोजकों के साथ मेला परिसर व घाटों का संयुक्त रूप से स्थलीय भ्रमण (निरीक्षण) किया गया।

निरीक्षण के दौरान अधिकारियों द्वारा मेले की तैयारियों का बारीकी से जायजा लिया गया तथा श्रद्धालुओं की सुरक्षा एवं सुविधा सुनिश्चित करने हेतु निम्नलिखित आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए:

*सुरक्षा एवं यातायात व्यवस्था:* मेले में आने वाले श्रद्धालुओं की भारी भीड़ को देखते हुए सुगम यातायात व्यवस्था, पार्किंग स्थल और बैरिकेडिंग के पुख्ता इंतजाम करने के निर्देश दिए गए।

घाटों पर सुरक्षा:* नदियों के संगम स्थल (घाटों) पर गोताखोरों, जल पुलिस की तैनाती, गहरे पानी में जाने से रोकने हेतु बैरिकेडिंग और पर्याप्त प्रकाश (लाइटिंग) की व्यवस्था सुनिश्चित करने को कहा गया।

*अन्य विभागों से समन्वय:* विद्युत, स्वास्थ्य, पेयजल, साफ-सफाई और अग्निशमन विभाग के अधिकारियों को मेला शुरू होने से पूर्व सभी तैयारियां पूर्ण करने हेतु निर्देशित किया गया।

सतर्क दृष्टि मेला परिसर में सीसीटीवी कैमरों और ड्रोन के माध्यम से निगरानी रखने तथा अराजक तत्वों पर कड़ी नजर रखने हेतु संबंधित थाना प्रभारी व पुलिस बल को सख्त निर्देश दिए गए।

जालौन पुलिस श्रद्धालुओं की सुरक्षा एवं सुविधा के लिए पूर्णतः प्रतिबद्ध है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *