जिला कारागार, बांदा में विधिक जागरुकता शिविर का हुआ आयोजन*

   अनिल सक्सेना की रिपोर्ट

माननीय उत्तर प्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, लखनऊ एवं माननीय प्रभारी जिला जज/अध्यक्ष-जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, बांदा श्रीमान चन्द्रपाल द्वितीय जी के निर्देशानुसार आज दिनांक 16 नवम्बर, 2026 को विधिक सेवा दिवस (दि० 09-11-2026) के सम्बंध में जिला कारागार, बांदा में विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन किया गया। शिविर की अध्यक्षता श्रीमान सौरव सिंह-सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, बांदा द्वारा की गयी।

आज दिनांक 16 नवम्बर, 2026 को विधिक सेवा दिवस के अवसर पर विधिक सेवाओं से कारागार में निरुद्ध बन्दियों को जागरुक किये जाने हेतु विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन किया गया। सर्वप्रथम श्रीमान सौरव सिंह-सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, बांदा द्वारा अपने सम्बोधन में कहा कि कारागारों में निरुद्ध बन्दियों को प्रायः विधिक जानकारी बहुत कम अथवा बिल्कुल नही होती हैं, विधिक सेवा दिवस पर बन्दियों को उनके अधिकारों के प्रति जानकारी प्रदान करना, उनको प्राप्त मुफ्त कानूनी सेवाओं के बारे में शिक्षित और जागरुक करना इस दिवस का मुख्य उद्देश्य हैं। प्रत्येक नागरिक के मध्य कानूनी/विधिक जागरुकता बढ़ाने के उद्देश्य से ही विधिक सेवा दिवस की स्थापना की गयी थी। यह दिन भारत के नागरिकों को इस बात का एहसास दिलाता हैं कि आपकी पहचान, पृष्ठभूमि चाहें कुछ भी हो, प्रत्येक पात्र व्यक्ति मुफ्त कानूनी सहायता प्राप्त करने का अधिकार रखता हैं।

इसी कम में श्री रजत शर्मा-सहायक अधिवक्ता डिफेन्स काउन्सिल के द्वारा अपने सम्बोधन में कहा कि ऐसे प्रत्येक नागरिक को राहत प्रदान करने के लिऐ माननीय सर्वोच्च न्यायालय, नई दिल्ली द्वारा विधिक सेवा प्राधिकरण अधिनियम पारित किया गया था। विधिक सेवा दिवस का उद्देश्य विधिक मामलों के बारे में आम जनता में जागरुकता फैलाना, समाज के कमजोर वर्ग को मुफ्त विधिक सहायता प्रदान करना, अपराध से पीड़ितों को क्षतिपूर्ति उपलब्ध कराना, वैकल्पिक विवाद समाधान एवं सुलह के आधार पर मामलों के निपटान सुनिश्चित करना, लोक अदालतों के माध्यम से विवादों का निपटान करना आदि हैं। यह समाज के कमजोर वर्ग के लोगों के लिए कानूनी सुरक्षा और प्राविधानों का वादा करता हैं, इससे विवादों के निपटारें में सहायता मिलती हैं।

शिविर में वरिष्ठ जेल अधीक्षक श्री शशिकान्त सिंह, श्री विकान्त सिंह-डिप्टी चीफ डिफेन्स कान्सिल, बांदा एवं श्री राशिद अहमद डी०ई०ओ० के साथ समस्त स्टॉफ उपस्थित रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *