अटल पार्क में पांच साल से कार्यरत कर्मचारी को मानदेय न देने और सचिव पर जातिसूचक गाली-गलौज व धमकी देने का आरोप, एसपी को सौंपा ज्ञापन

 

 

अनिल सक्सेना की रिपोर्ट

बांदा। ग्राम पंचायत महोखर स्थित अटल पार्क में पिछले पांच वर्षों से कार्यरत कर्मचारी जयकरन वर्मा को मेहनताना/मानदेय का भुगतान न किए जाने तथा ग्राम पंचायत सचिव रफीक मंसूरी पर गाली-गलौज, जातिसूचक शब्दों का प्रयोग करने और जान से मारने की धमकी देने के गंभीर आरोप लगाए गए हैं।

इस संबंध में आज पुलिस अधीक्षक महोदय, जनपद बांदा को ज्ञापन सौंपकर पूरे प्रकरण की निष्पक्ष जांच कराकर दोषी के विरुद्ध कठोर कानूनी कार्रवाई किए जाने की मांग की गई।

ज्ञापन में आरोप लगाया गया कि लंबे समय से कार्य करने के बावजूद कर्मचारी को उसके मेहनताने का भुगतान नहीं किया गया। वहीं, अपने हक की मांग करने पर उसके साथ अभद्र व्यवहार करते हुए जातिसूचक शब्दों का प्रयोग और धमकी दी गई।

ज्ञापन के माध्यम से पीड़ित कर्मचारी को न्याय दिलाने, बकाया मेहनताने का भुगतान सुनिश्चित कराने तथा मामले की गंभीरता से जांच कराकर नियमानुसार कार्रवाई किए जाने की मांग की गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *