अभिवादन एक्सप्रेस
आउट सोर्स कर्मचारी महासंघ के संरक्षक अनिल बाजपेई एवं प्रमुख सलाहकार अरुण वर्मा तथा प्रांताध्यक्ष आशीष सिंह सिसोदिया ने अनेकों शासकीय अर्द्ध शासकीय निगम मंडलों सहकारी संस्थाओं बोर्ड परिषद प्राधिकरणों आयोगों में श्रमायुक्त के समय पर वेतन भत्ता एवं बोनस नहीं देने का कड़ा विरोध करते हुए बताया कि विश्वस सूत्रों से ज्ञात हुआ है कि डॉ मोहन यादव जी की सरकार को नीचा दिखाने के लिए शासकीय अर्द्ध शासकीय निगम मंडलों बोर्ड परिषद सहकारी संस्था प्राधिकरणों आयोगों में कार्यरत आउट सोर्स कर्मचारियों को शासकीय अर्द्ध शासकीय संस्थाओं द्वारा श्रमायुक्त के समय पर वेतन भत्ता एवं बोनस देने संबंधी आदेश का जानबूझ कर पालन नहीं किया जा रहा है जिसकी वजह से आउट सोर्स कर्मचारी काली दिवाली मनाएंगे साथ ही 11 नवम्बर से बोनस भुगतान नहीं करने वाली संस्थाओं में प्रदर्शन कर श्रमायुक्त कार्यालय में शिकायत करेेंगे
अत: निगम मंडलों के वरिष्ठ कर्मचारी नेता अरुण वर्मा अनिल बाजपेई एवं आउट सोर्स कर्मचारी के प्रांताध्यक्ष आशीष सिंह सिसोदिया ने घोषणा की है कि जिन संस्थाओं में दीपावली के पूर्व समय पर वेतन भत्ता एवं बोनस का भुगतान नहीं जाएगा उन शासकीय अर्द्ध शासकीय संस्थाओं में 11 नवंबर से प्रदर्शन किया जाएगा साथ ही श्रमायुक्त महोदय के आदेश का पालन नहीं करने वाली संस्थाओं चिन्हित करके श्रमायुक्त महोदय को अवगत कराया जाएगा