मंदसौर/नाहरगढ (तुलसीराम राठौर)– मध्यप्रदेश शासन व पुलिस मुख्यालय के निर्देशानुसार प्रदेश स्तर पर चलाये जा रहे एन्टी नारकोटिक्स विशेष अभियान अंतर्गत जिला पुलिस अधीक्षक मंदसौर विनोद कुमार मीना द्वारा जिले में समस्त राजपत्रित अधिकारियों एवं थाना प्रभारियों को निर्देशित किया है जिसका जिला स्तरीय पर्यवेक्षण अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मंदसौर तेर सिंह बघेल द्वारा किया जा रहा है।
एन्टी नारकोटिक्स विशेष अभियान अंतर्गत एनडीपीएस एक्ट के अपराधों में फरार आरोपीयों की धरपकड़ हेतु पिन्टु कुमार बघेल, अनुविभागीय अधिकारी पुलिस मल्हारगढ़ के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी निरी. विक्रम सिंह इवने के कुशल नेतृत्व में पिपलियामंडी पुलिस टीम द्वारा मुखबीर सुचना पर कार्यवाही करते हुये थाना पिपलियामंडी के अपराध क्रमांक 282/26 धारा 8/18,29 एनडीपीएस एक्ट तथा 324/25 धारा 296(b),125,351(3) BNS में 335 BNSS में ईनामी उदघोषित फरार आरोपी जवान सिंह उर्फ निर्मल पिता प्रतापसिंह बावरी उम्र 40 साल निवासी ग्राम अम्बाव थाना पिपलियामंडी जिला मदंसौर को विधिवत गिरफ्तार किया गया। उक्त दोनों अपराधो में आरोपी की गिरफ्तारी हेतु श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय जिला मंदसौर द्वारा पृथक-पृथक 3000/- रुपये का ईनाम घोषित किया गया था एवं आरोपी थाना नागदा जिला उज्जैन के अप. क्र. 279/25 धारा 8/15,29 एनडीपीएस एक्ट में भी फरार होकर 10000/- रुपये का ईनाम उदघोषणा की गयी थी। कुख्यात आदतन अपराधी जवान सिंह विगत 02 वर्षों से फरार होकर इसके विरुध्द कुल 12 अपराध पंजीबध्द है, जिसे गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय पेश किया गया व माननीय न्यायालय द्वारा आरोपी का पुलिस रिमाण्ड स्वीकृत किया गया है, आरोपी से अवैध मादक पदार्थ के स्त्रोतों के संबंध में पुछताछ जारी है।
गिर. एक आरोपी जवान सिंह उर्फ निर्मल पिता प्रतापसिंह बावरी उम्र 40 साल निवासी ग्राम अम्बाव थाना पिपलियामंडी जिला मदंसौर जिला मंदसौर (म.प्र.)।
आपराधिक रिकार्ड
1.पिपलियामंडी 315/2017 धारा 379 भादवि
2. पिपलियामंडी 316/2017 धारा 379 भादवि
3. पिपलियामंडी 115/2017 धारा 34 आबकारी अधि.
4. पिपलियामंडी 184/2019 धारा 8/15,29 एनडीपीएस एक्ट व 382 भादवि
5. पिपलियामंडी 125/2020 धारा 323,294,336,506 भादवि
6. पिपलियामंडी 114/2021 धारा 294,323,34,341,506 भादवि
7. पिपलियामंडी 274/2022 धारा 294,323,325,506भादवि
8. पिपलियामंडी 159/2024 धारा 331(4),305 भादवि
9. पिपलियामंडी 180/2024 धारा 49-ए आबकारी अधि.
10. नागदा जिला उज्जैन 279/2025 धारा 8/15,29 एनडीपीएस एक्ट
11. पिपलियामंडी 324/2025 धारा 296(b),125,351(3) BNS
12. पिपलियामंडी 282/2026 धारा 8/18 एनडीपीएस एक्ट।
उक्त कार्यवाही में निरीक्षक विक्रम सिंह इवने थाना प्रभारी पिपलियामंडी व सउनि संतोष मुनिया, प्रआर वसीम खान, प्रआर नरेन्द्र धनगर, प्रआर नरेन्द्र सिंह चौहान, प्रआर विजय परमार, आर उदल सिंह, आर रिंकु सिंह, आर पवन सिंह बोराना, आर राहुल पाटीदार, आर अनिल गुर्जर, आर नागेश्वर पाटीदार, आर जुगल किशोर की सराहनीय भूमिका रही।