शिव शर्मा अभिवादन एक्सप्रेस
जगदलपुर। शहर में एक दुखद घटना सामने आई है। प्रेमराज संतोष कुमार बाफना ज्वेलर्स की छत पर 21 वर्षीय युवती का शव फांसी के फंदे पर लटका मिलने की जानकारी सामने आई है। घटना की खबर फैलते ही इलाके में सनसनी फैल गई।
सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण कर मामले की जांच शुरू कर दी है। फिलहाल युवती द्वारा उठाए गए इस कदम के पीछे की वजह स्पष्ट नहीं हो पाई है।
पुलिस सभी संभावित पहलुओं को ध्यान में रखते हुए जांच कर रही है। युवती की मौत के वास्तविक कारणों का खुलासा पुलिस जांच और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही हो सकेगा।
फिलहाल घटना को लेकर कई सवाल खड़े हो रहे हैं। पुलिस जांच के बाद ही पूरे मामले की सच्चाई सामने आएगी।