ß अनिल सक्सेना की रिपोर्ट
बाँदा, 27 अक्टूबर। सनातन संस्कृति के महान पर्व विजयदशमी (दशहरा) के पावन अवसर पर विश्व हिंदू महासंघ गौरक्षा, बांदा इकाई द्वारा भव्य शस्त्र पूजन कार्यक्रम का आयोजन हर्षोल्लास और वैदिक मंत्रोच्चार के साथ किया गया।
कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष *महेश कुमार प्रजापति* ने की। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में वरिष्ठ भाजपा नेता *श्री श्याम मोहन धुरिया जी* उपस्थित रहे, वहीं विशिष्ट अतिथि के रूप में जिला अधिवक्ता संघ के पूर्व महासचिव *श्री मनोज निगम लाल जी* ने गरिमामयी उपस्थिति दर्ज कराई।
*मुख्य अतिथि का उद्बोधन:*
मुख्य अतिथि श्याम मोहन धुरिया जी ने कहा, “विजयदशमी केवल रावण दहन का पर्व नहीं, अधर्म पर धर्म की विजय का शाश्वत संदेश है। भगवान श्रीराम ने भी धर्म स्थापना के लिए शस्त्र उठाया था। आज के समय में राष्ट्र, धर्म और समाज की रक्षा के लिए शास्त्र के साथ-साथ शस्त्र की जानकारी और पूजन भी आवश्यक है।”
*विशिष्ट अतिथि का उद्बोधन:*
विशिष्ट अतिथि मनोज निगम लाल जी ने कहा, “शस्त्र पूजन हमारी प्राचीन परंपरा है। यह हमें सिखाता है कि शक्ति का प्रयोग हमेशा न्याय, सुरक्षा और कमजोर की रक्षा के लिए होना चाहिए। यह केवल पूजन नहीं, बल्कि जिम्मेदारी का बोध है।”
*जिला अध्यक्ष का उद्बोधन:*
जिला अध्यक्ष महेश कुमार प्रजापति ने अपने उद्बोधन में कहा, “विश्व हिंदू महासंघ गौरक्षा, बांदा निरंतर सनातन धर्म, गौ माता की रक्षा, नदी-संस्कृति और राष्ट्रवादी विचारों के संरक्षण के लिए कार्य कर रहा है। विजयदशमी पर शस्त्र पूजन कर हमने यह संकल्प लिया है कि हम गौ रक्षा, धर्म रक्षा और राष्ट्र रक्षा के लिए सदैव तत्पर रहेंगे। मैं सभी कार्यकर्ताओं से आह्वान करता हूं कि वे संगठन को ग्राम-ग्राम तक मजबूत बनाएं।”
कार्यक्रम के दौरान विधि-विधान से शस्त्रों का पूजन, तिलक और आरती की गई और सभी ने राष्ट्र रक्षा का संकल्प लिया।
इस अवसर पर जिला सह प्रभारी आलोक कुमार निगम, जिला वरिष्ठ उपाध्यक्ष महेश कुमार धुरिया, जिला महामंत्री राकेश कुमार त्रिपाठी, जिला उपाध्यक्ष रमाकांत द्विवेदी, जिला मंत्री विनय कुमार गुप्ता, विकी तिंदवारी, विधानसभा प्रवाही श्रीराम प्रजापति, राजेंद्र तिवारी जिला प्रचार मंत्री रजनीश प्रजापति, अरविंद निगम सहित बड़ी संख्या में पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहे।