अनिल सक्सेना की रिपोर्ट
जिला एवं सत्र न्यायालय, बांदा के नकल विभाग में कार्यरत कर्मचारी श्री रहमान अली के असामयिक निधन पर दिनांक 26.10.26 को जनपद न्यायालय परिसर स्थित जिला जज के न्यायालय कक्ष में एक शोक सभा का आयोजन किया गया। शोक सभा की अध्यक्षता माननीय जिला एवं सत्र न्यायाधीश द्वारा की गई, जिसमें समस्त न्यायिक अधिकारीगण एवं कर्मचारीगण उपस्थित रहे।
शोक सभा में जिला जज महोदय ने शोक प्रस्ताव का वाचन करते हुए कहा कि स्वर्गीय रहमान अली ने अपने सेवाकाल के दौरान न्यायालय के विभिन्न पटलों एवं शीटों पर अत्यंत निष्ठा, ईमानदारी व लगन से कार्य किया। वे सरल, सौम्य, मधुर एवं सहयोगी स्वभाव के धनी थे। उनका आकस्मिक निधन न्यायालय परिवार के लिए एक अपूरणीय क्षति है।
सभा में उपस्थित सभी न्यायिक अधिकारियों व कर्मचारियों ने दिवंगत आत्मा की शांति हेतु दो मिनट का मौन रखकर अपनी भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की तथा ईश्वर से शोकाकुल परिवार को यह असहनीय दुःख सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की। साथ ही यह निर्णय लिया गया कि शोक प्रस्ताव की एक प्रति शोक संतप्त परिवार को भेजी जाएगी।
इस शोक सभा में समस्त न्यायिक अधिकारियों के साथ कर्मचारीगण में मुख्य रूप से पूर्व महामंत्री रोआब आलम, प्रमोद श्रीवास्तव, प्रशासनिक अधिकारी मिथलेश द्विवेदी, पेशकार जितेंद्र कुमार, शिवम आर्य, रोहित कुमार, प्रेमबाबू, मोतीलाल, सौमित्र श्रीवास्तव, अमित गुप्ता, स्वाति गुप्ता, कल्पना अग्रहरि सहित भारी संख्या में न्यायालय के कर्मचारी उपस्थित रहे। शोक सभा का संचालन प्रशासनिक सहायक जितेंद्र कुमार द्वारा किया गया।