कोतवाली कालपी का आकस्मिक निरीक्षण, अभिलेखों व कार्यप्रणाली की समीक्षा

 

 

 अनिल कुमार प्रभाकर की रिपोर्ट

पुलिस अधीक्षक जालौन डॉ. दुर्गेश कुमार व अपर पुलिस अधीक्षक द्वारा कोतवाली कालपी का आकस्मिक निरीक्षण किया गया।

निरीक्षण के दौरान थाना कार्यालय के अभिलेखों एवं एचएस इंडेक्स का गहन अवलोकन किया गया तथा अभिलेखों के रखरखाव एवं उनके नियमित अध्यावधिक की स्थिति की जांच की गई।

अधिकारियों द्वारा लंबित विवेचनाओं का समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित करने, वांछित अभियुक्तों की शीघ्र गिरफ्तारी करने तथा थाना परिसर में साफ-सफाई व्यवस्था बनाए रखने के संबंध में संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।

पुलिस अधीक्षक जालौन डॉ. दुर्गेश कुमार ने स्पष्ट निर्देश दिए कि पुलिस कार्यप्रणाली में पारदर्शिता, तत्परता एवं गुणवत्ता बनाए रखते हुए आमजन की समस्याओं का त्वरित समाधान सुनिश्चित किया जाए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *