*बाल मेला कार्यक्रम का उद्घाटन जिला पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि खम्मन ताम्रकार के हाथों*

 

 शिव शर्मा की रिपोर्ट

छुईखदान _शासकीय प्राथमिक शाला पुरेना संकुल केन्द्र घिरघोली विकास खंड छुईखदान जिला केसीजी छत्तीसगढ़ में आयोजित बाल मेला कार्यक्रम का उद्घाटन मुख्य अतिथि के रूप में जिला पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि श्री खम्मन ताम्रकार सम्मिलित हुए कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला पंचायत सदस्य श्री ललित चोपड़ा जी ने किया विशिष्ट अतिथि के रूप में ग्राम पंचायत मुरई के सरपंच प्रतिनिधि रमेश खरे सहित ग्राम पंचायत मुरई के पंच गण सहित ग्रामवासी लोग शामिल हुए अतिथियों को बाल मेला के मंच और दुकान तक बच्चों ने अपने राक बैंड पार्टी जिसमे कबाड़ से जुगाड डब्बा डिब्बी से बने बाजा के साथ राउत नाच के माध्यम से स्वागत करते हुए घुमाया उपस्थित अतिथियों ने बच्चों की इस प्रयास के लिए बहुत बहुत बधाई और शुभकामनाएं दी
सर्व प्रथम छत्तीसगढ़ महतारी और भारत माता की पूजा अर्चना किया गया उसके पश्चात राज्य गीत से कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया उसके पश्चात बाल मेला में लगे दुकानों का निरीक्षण किया और बच्चों का उत्साह वर्धन करते जितने भी दुकान लगे थे सब मे जा जाकर सामन खरीदे और वही पर उपस्थित सदस्यों के साथ स्वयं सेवन किए बच्चों द्वारा गुपचुप, चार्ट,इटली,भेल,गन्ने,आलू भजिया,ब्रेड पकोड़ा,मैगी,चना चटपटी,जलेबी,जाम, सीताफल, आदि का आनंद लिए बच्चों द्वारा लगाए गेम में भी भागीदारी की। स्वागत भाषण में सरपंच प्रतिनिधि रमेश खरे ने स्कूल और पंचायत की आवश्यकताओं को बताया खम्मन ताम्रकार और ललित चोपड़ा ने कहा कि बच्चे केवल स्कूल में कापी पुस्तक से ही ज्ञान प्राप्त नहीं करते हैं उन्हें जीवन जीने की शिक्षा भी स्कूलों में होने वाले आयोजनों से मिलते हैं इस बाल मेले से बच्चे अपने जीवन में जोड़ घटाव,बाजार की बाते,कम ज्यादा ऊंच नीच के साथ गुणा भाग,दर्जन,किलो,वजन, भार भी सीखते ,सांस्कृतिक कार्यक्रम से बच्चे एक दूसरे सामंजस्य करना सीखते संगीत पक्ष में भाव पक्ष और कला पक्ष को समझने का प्रयास करते हैं राज्य पाल शिक्षक सम्मान से सम्मानित शिक्षक प्रधान पाठक तुलेश्वर कुमार सेन की नशा मुक्ति अभियान प्रदर्शनी, उद्बोधन, रैली को बताया है उन्होंने कहा शिक्षक तो बहुत होते जो शिक्षकीय कार्य करते हैं परंतु तुलेश्वर कुमार सेन जी अपने जीवन को नशा मुक्ति अभियान के लिए समर्पित कर दिए केवल अपने गांव ही नहीं खैरागढ़ छुईखदान गण्डई जिले ही नहीं प्रदेश के बाहर भी जाते हैं तन मन धन नशा मुक्ति अभियान के लिए समर्पित कर दिए हैं उपस्थित ग्रामीणों को राज्य सरकार की योजनाओं से अवगत कराते हुए योजनाओं के लाभ को बताए इस गांव और स्कूल के विकास के लिए मेरा हरदम प्रयास रहेगा आप लोग जो भी बोलोगे उन्हें हमारे सरकार और हमारे द्वारा पूर्ण करने का प्रयास किया जाएगा।आज बच्चों में इतनी तल्लीनता और समर्पण के साथ कार्यों के लिए प्रधान पाठक तुलेश्वर कुमार सेन और सहायक शिक्षक गोकुल राम वर्मा सहित शाला परिवार को बहुत बहुत बधाई।आज के कार्यक्रम में रमेश खरे, नरेश जंघेल ,राजकुमार जंघेल ग्राम पटेल,कमलेश तिवारी,बाबा राम, हिंछा धुर्वे , टहल, नरबदा ठाकुर, दीना, रायसिंह,भुनेश्वर, करण उवेश, एस एम सी अध्यक्ष राम किशुन, गणेशिया,बिंदु बाई,रेखा बाई,अनुसुइया, सुरजा,मान बाई सहित भारी संख्या में स्कूली बच्चे और ग्रामवासी उपस्थित रहे बच्चों द्वारा रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम भी रखा था कार्यक्रम का संचालन प्रधान पाठक तुलेश्वर कुमार सेन ने किया इस बाल मेले में नशा मुक्ति अभियान चित्र प्रदर्शनी भी लगाया गया था नशा मुक्ति अभियान प्रदर्शनी डाइट खैरागढ़,समाज कल्याण विभाग खैरागढ़,गायत्री परिवार खैरागढ़ और शिक्षा विभाग का विशेष सहयोग रहा जिसका सभी ने अवलोकन किया और नशा न करने का संकल्प लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *