राजकीय हाईस्कूल गुमाई में निबंध प्रतियोगिता आयोजित*

 

अनिल सक्सेना की रिपोर्ट

*बांदा।* अस्तित्व फाउंडेशन द्वारा ‘मेरा गांव’ विषय पर निबंध लेखन प्रतियोगिता का आयोजन राजकीय हाईस्कूल गुमाई में किया गया।

कार्यक्रम में अस्तित्व फाउंडेशन ट्रस्ट के संस्थापक नीरज जी, सह संस्थापक डॉ. हेमंत कुमार यादव एवं दीनदयाल यादव, विद्यालय के प्राचार्य राम निहोर, नवल जी, आशीष जी एवं समस्त स्टाफ तथा संस्था सदस्य अजय कुमार मौजूद रहे।

प्रतियोगिता में चांदनी ने प्रथम, प्रांशी ने द्वितीय तथा रोशनी ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। प्रिया, काजल, मोहनी, मालती, आशीष सहित अन्य प्रतिभागियों ने भी सराहनीय प्रयास किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *