छत्तीसगढ़ के 26वें स्थापना दिवस पर पूर्व सैनिकों ने चलाया स्वच्छता अभियान

शिव शर्मा की रिपोर्ट

राजनांदगांव। छत्तीसगढ़ राज्य के 26वें स्थापना दिवस के अवसर पर अखिल भारतीय पूर्व सैनिक सेवा परिषद, राजनांदगांव के पूर्व सैनिकों ने ठाकुर प्यारेलाल स्कूल परिसर में वृहद स्वच्छता अभियान चलाया। इस अभियान में पूर्व सैनिकों ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए परिसर की साफ-सफाई की और स्वच्छता का संदेश दिया।

इस अवसर पर परिषद के अध्यक्ष अशोक झा (जे.डब्ल्यू.ओ.) के नेतृत्व में पूर्व सैनिकों ने श्रमदान कर स्वच्छता के प्रति अपनी प्रतिबद्धता जाहिर की। कार्यक्रम में संरक्षक बसंत रावटे (सूबेदार), विनोद रजक (ऑनरेरी कैप्टन), अमर साव (सार्जेंट), गुमान साहू, संतोष सिंह, उमेश गंगबेर, अंगेश्वर प्रसाद सिन्हा, कन्हैया साहू एवं संजय पवार सहित अन्य पूर्व सैनिक उपस्थित रहे।

पूर्व सैनिकों ने स्थापना दिवस के अवसर पर स्वच्छता अभियान के माध्यम से समाज को स्वच्छ और सुंदर परिवेश बनाए रखने का संदेश दिया। उक्त जानकारी पूर्व सैनिक अंगेश्वर प्रसाद सिन्हा ने दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *