*बाराही देवी मंदिर में गूंजे जय श्रीराम और बजरंगबली के जयकारे,

 

 

जालौन। नमो नमो सनातन हिंदू महासभा के तत्वावधान में नगर के प्रसिद्ध श्री बाराही देवी मंदिर में 220वां सुंदरकांड एवं हनुमान चालीसा पाठ श्रद्धा और भक्तिभाव के साथ संपन्न हुआ। पाठ के दौरान मंदिर परिसर भगवान श्रीराम और बजरंगबली के जयकारों से गुंजायमान रहा।

बताया गया कि श्री बाराही देवी मंदिर का निर्माण वर्ष 1978 में अनंत विभूषित श्री 1008 स्वरूपानंद जी महाराज के कर कमलों से प्रारंभ हुआ था तथा महंत रामदास जी महाराज पाराशर के द्वारा मंदिर का निर्माण कराया गया था।

नमो नमो सनातन हिंदू महासभा द्वारा सनातन धर्म और संस्कृति के प्रचार-प्रसार के उद्देश्य से पिछले पांच वर्षों से लगातार विभिन्न मंदिरों में सुंदरकांड एवं हनुमान चालीसा पाठ का आयोजन किया जा रहा है। इसी क्रम में बाराही देवी मंदिर में 220वां पाठ आयोजित किया गया।

कार्यक्रम में वाचस्पति मिश्रा, राहुल यादव, पंकज वर्मा, मिथलेश कुमार, निक्कू गुर्जर, पंकज गर्ग एवं संगठन के जिलाध्यक्ष सत्यनारायण मिश्रा सहित अन्य सनातन धर्मप्रेमी मौजूद रहे। पाठ के समापन पर श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरित किया गया। उपस्थित लोगों ने सनातन धर्म एवं संस्कृति के प्रचार-प्रसार को आगे भी निरंतर बढ़ाने का संकल्प लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *