जी पी बुधौलिया
भोपाल। मध्य प्रदेश राज्य आउट सोर्स कर्मचारी संघ के संरक्षक अनिल बाजपेई प्रमुख सलाहकार अरुण वर्मा एवं प्रांताध्यक्ष आशीष सिंह सिसोदिया ने बताया कि श्रमायुक्त महोदय के आदेश के बावजूद आउट सोर्स दैनिक श्रमिक संविदा कर्मचारियों को न तो समय पर वेतन भत्ता एवं बोनस का भुगतान नहीं किया जा रहा है जिसकी वजह से आउट सोर्स कर्मचारियों में भारी असंतोष व्याप्त है इस लिए 2 नवम्बर को 1.30 बजे श्रमायुक्त कार्यालय के सामने प्रदर्शन करेंगे
अत: निगम मंडल के वरिष्ठ कर्मचारी नेता अनिल बाजपेई अजय श्रीवास्तव अरुण वर्मा गजेंद्र कोठारी एवं आउट सोर्स कर्मचारी के प्रांताध्यक्ष आशीष सिंह सिसोदिया सुरसरि पटेल
ने श्रमायुक्त महोदय से अनुरोध किया है कि बोनस भुगतान को संज्ञान में लेकर कड़ी कार्यवाही की जाए साथ सभी शासकीय अर्द्ध शासकीय निगम मंडल बोर्ड परिषदों सहकारी संस्थाओं प्राधिकरणों आयोगों के प्रबंधन से अनुरोध किया है कि आउट सोर्स कर्मचारियों दीपावली के पूर्व बोनस भुगतान किया जाए अन्यथा धरना प्रदर्शन आंदोलन कर प्रबंधन का पुतला जलाया जाएगा जिसकी समस्त जवाबदारी प्रबंधन की होगी