नाहरगढ(तुलसीराम राठौर)– म.प्र. शासन के आदेशानुसार प्रदेश मे चल रहे नशा मुक्ति अभियान तहत विनोद मीणा पुलिस अधीक्षक मंदसौर द्वारा दिये गये निर्देशो के तारतम्य में टी एस बघेल अति. पुलिस अधीक्षक मंदसौर एवं गिरीश जेजुलकर एसडीओपी मंदसौर के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी नाहरगढ निरीक्षक वरुण तिवारी व उनकी टीम द्वारा तस्करो से 02 क्विन्टल 27 किलो डोडाचुरा मय 01 मारुती इको वाहन के जप्त किया ।
घटना दिनांक 30.10.2026 को थाना नाहरगढ पर पदस्थ कार्यवाहक सउनि दशरथ माली को मुखबिर से सुचना मिली कि बिल्लोद तरफ से तस्कर मारुती इको वाहन में अवेध मादक प्रदार्थ डोडाचुरा भरकर बिल्लोद से देवरी तरफ जाने वाला है , यदि शीघ्र ही बिल्लोद नाहरगढ रोड के बीच नाकाबन्दी की जावे तो तस्कर को अवैध डोडाचुरा सहित पकड़ा जा सकता हैं। मुखबिर सूचना विश्वसनीय होने से तत्काल टीम गठीत कर बिल्लोद नाहरगढ रोड पर पुलिया के पास नाकाबंदी की गई तभी थोडी देर बाद बिल्लोद तरफ से एक मारुती इको आई जिसको गठित टीम द्वारा रोककर पकडा । इको वाहन चेक करते 02 क्विटंल 27 किलो डोडाचुरा मिला अवैध मादक पदार्थ डोडाचुरा जप्त कर एनडीपीएस एक्ट के प्रावधानो का पालन करते हुए आरोपी के विरुद्ध थाना नाहरगढ पर प्रकरण पंजीबद्ध किया गया। गिरफ्तार एक आरोपी दिनेश दास बैरागी पिता रामदास बैरागी निवासी देवरी।
जप्तशुदा माल अवैध मादक पदार्थ 02 क्विंटल 27 किलो डोडाचुरा किमती करीब 340500/- रुपये व
घटना मे प्रयुक्त एक मारुकी इको वाहन किमती 500000/- रुपये। थाना नाहरगढ टीम का सराहनीय योगदान रहा ।
फोटो