थैलेसीमिया पीड़ित को मिला समय पर रक्तदान, युवाओं ने दिखाई मानवता*

Blog

अनिल सक्सेना की रिपोर्ट

बाँदा i   थैलेसीमिया जैसी गंभीर बीमारी से जूझ रहे मरीज सुधीर के लिए 3 मार्च को पुनः रक्त की आवश्यकता पड़ने पर तुरंत रक्तदान की अपील की गई। संस्था द्वारा डिमांड जारी होते ही सामाजिक सहयोग का सराहनीय उदाहरण देखने को मिला।
कुछ ही समय में छात्र नेता श्री शैलेन्द्र वर्मा का कॉल आया, जिन्होंने बताया कि उनके मित्र श्री ऋषभ सोनी रक्तदान के लिए जिला अस्पताल पहुंच रहे हैं। इसके बाद ऋषभ सोनी ब्लड बैंक पहुंचे और मरीज के लिए सफलतापूर्वक रक्तदान किया।
इस दौरान सेवर्सं ऑफ लाइफ के अध्यक्ष सलमान खान, महासचिव सुनील सक्सेना, शैलेन्द्र वर्मा एवं लव सिन्हा भी मौजूद रहे और उन्होंने रक्तदाताओं का उत्साहवर्धन किया।
संस्था के सदस्यों ने इस मानवीय पहल की सराहना करते हुए कहा कि समय पर किया गया रक्तदान किसी की जान बचा सकता है। सभी ने मरीज सुधीर के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *