अनिल सक्सेना की रिपोर्ट
बांदा i सड़क सुरक्षा जागरूकता अभियान के अंतर्गत आज दिनांक 7 अप्रैल 2026 को जनता इंटर कॉलेज खुरहंड में शिक्षा विभाग से मंडलीय समन्वयक/ मास्टर ट्रेनर डॉ.पीयूष मिश्रा एवं यातायात प्रभारी संजय मिश्रा के संयुक्त निर्देशन में वृहद कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमें सर्वप्रथम डॉ पीयूष मिश्रा द्वारा सड़क सुरक्षा एवं यातायात नियमों के विषय में विस्तार से छात्र/ छात्राओं को बताया गया हेलमेट एवं सीट बेल्ट के प्रयोग से जीवन को सुरक्षित रखने का संकल्प दिलाया गया, नशे की हालत में वाहन न चलाना सीमित गति में वाहन चलाना, ट्रिपलिंग सवारी न करना, मोबाइल फोन पर बात करते समय वाहन ना चलाना , दुर्घटना में घायल व्यक्ति की मदद कर एक जिम्मेदारी नागरिक का कर्तव्य निभाना इत्यादि नियमों के विषय में विस्तार से बताया गया, यातायात प्रभारी संजय मिश्रा द्वारा यातायात नियमों के संबंध में विस्तार से जानकारी दी गई तथा हमेशा , सड़क में वाहन चलाते समय सीमित गति से एवं वाहन की फिटनेस के विषय में भी बताया गया, खुरहंड चौकी प्रभारी वीरेंद्र त्रिपाठी ने छात्र-छात्राओं से अपील की कि अवकाश के समय सुरक्षित रूप से अपने घर जाते समय ओवर स्पीडिंग से बचे, इस अवसर पर डॉ.मिश्रा द्वारा विद्यालय के प्रधानाचार्य से अनुरोध किया कि विद्यालय परिसर में कोई भी शिक्षक, शिक्षिका या छात्र, अभिभावक बिना हेलमेट के दो पहिया वाहन लेकर परिसर में प्रवेश न करने पाए जिस पर प्रधानाचार्य दादूराम ने शिक्षकों तथा छात्रों से अपील की साथ अभिभावकों को भी दो पहिया वाहन चलाते समय हेलमेट के प्रयोग की महत्ता को बताने हेतु सभी से आग्रह किया अंत में छात्रों द्वारा नुक्कड़ नाटक का प्रस्तुतीकरण खुरहंड चौराहे पर किया गया जिसमें आम जन मानस ने अपना पूर्ण सहयोग प्रदान दिया अंत में डॉ.पीयूष मिश्रा द्वारा सभी को सड़क सुरक्षा शपथ दिलाई गई l, नुक्कड़ नाटक में श्रेष्ठ प्रतिभाग करने वाले छात्र-छात्राओं को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया l
