*इंटर डिस्ट्रिक्ट ताइक्वांडो चैंपियनशिप में सेंट मैरी स्कूल का दबदबा, खिलाड़ियों ने जीते गोल्ड-सिल्वर मेडल* 

Blog

 

*अनिल सक्सेना की रिपोर्ट

प्रतिभा किसी की मोहताज नहीं होती जिसका असर दिखा कानपुर के कल्याणपुर स्थित साइन पब्लिक इंटर कॉलेज में आयोजित इंटर डिस्ट्रिक्ट ताइक्वांडो चैंपियनशिप में खिलाड़ियों ने शानदार खेल का प्रदर्शन करते हुए दर्शकों का दिल जीत लिया। इस प्रतियोगिता में प्रदेश के 15 जिलों के विभिन्न विद्यालयों के लगभग 200 छात्र-छात्राओं ने भाग लिया, जिससे प्रतियोगिता का स्तर अत्यंत प्रतिस्पर्धात्मक रहा।

 

इस प्रतिष्ठित चैंपियनशिप में सेंट मैरी सेकेंडरी स्कूल के पांच प्रतिभाशाली खिलाड़ियों ने ताइक्वांडो फाइट में अपने विद्यालय का प्रतिनिधित्व किया और उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए कई पदक अपने नाम किए। खिलाड़ियों की मेहनत, अनुशासन और आत्मविश्वास का परिणाम रहा कि उन्होंने प्रतियोगिता में अपना दबदबा कायम रखा।

 

प्रतियोगिता में आर.एस.एथन (राजेश एस डीआईजी चित्रकूट धाम परिक्षेत्र के पुत्र),कबीर बंसल (एसपी बांदा पलास बंसल के पुत्र) तथा रेचल कश्यप,ने शानदार प्रदर्शन करते हुए गोल्ड मेडल जीतकर विद्यालय का गौरव बढ़ाया। वहीं, युवराज सिंह और देवांशी भदोरिया ने बेहतरीन मुकाबले खेलते हुए सिल्वर मेडल हासिल किए।

 

इस उल्लेखनीय सफलता पर विद्यालय प्रबंधन ने सभी विजेता खिलाड़ियों को सम्मानित किया और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। विद्यालय परिवार ने इस उपलब्धि को गर्व का क्षण बताते हुए खिलाड़ियों के निरंतर उत्कृष्ट प्रदर्शन की आशा जताई।

 

सेंट मैरी स्कूल के इन होनहार खिलाड़ियों की उपलब्धि ने न केवल विद्यालय बल्कि पूरे क्षेत्र को गौरवान्वित किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *