*यमराज धरती पर आए, सबको यातायात के नियम बताएं*- चित्रगुप्त ने लिखा लेखा जोखा

  प्रद्युम्न बुधौलिया  अभिवादन एक्सप्रेस

झांसी।  शासन के आदेशानुसार संभागीय परिवहन विभाग एवं यातायात विभाग के संयुक्त तत्वाधान में यातायात माह नवंबर 2026 एवं सड़क सुरक्षा पखवाड़ा 2026 के अंतर्गत वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक झांसी विकास कुमार के दिशा निर्देशन में यातयात नियमों के प्रति लोगों को लगातार जागरूक किया जा रहा है इसी क्रम में आज सीपरी बाजार झांसी स्थित जैकब हाई स्कूल के छात्र छात्राओं द्वारा एक विशाल जन जागरूकता रैली क्षेत्राधिकारी यातायात रामवीर सिंह के मुख्य आतिथ्य व कालेज प्रबंधक सैमसंग जैकब की अध्यक्षता एवं निरीक्षक यातायात देवेंद्र शर्मा के विशिष्ट आतिथ्य में निकाली गई। रैली का संयोजन ट्रैफिक चीफ वार्डन व सड़क सुरक्षा समिति की सदस्य डॉक्टर सुश्री प्रगति शर्मा द्वारा किया गया।
उक्त रैली में विद्यालय के छात्र छात्राओं द्वारा हाथों में यातायात जागरूकता संबंधी स्लोगन लिखी हुई तख्तियां लेकर सीपरी बाजार का भ्रमण किया। साथ ही इस रैली की खास बात यह रही कि इसमें साक्षात यमराज व चित्रगुप्त जी को धरती पर अवतरित होना पड़ा , जिससे कि हमारी लापरवाही से बढ़ती सड़क दुर्घटनाओं में कमी आ सके। इसके साथ ही यमराज जी ने हेलमेट पहने हुए वाहन चालकों को गुलाब का फूल देकर आशीर्वाद दिया जो यातायात नियमों का पालन नहीं कर रहे थे उनका लेखा जोखा चित्रगुप्त जी ने अपने बहीखाते में अंकित किया।
उक्त अबसर पर ट्रैफिक वार्डन व सड़क सुरक्षा समिति की सदस्य दीपशिखा शर्मा, ट्रैफिक से हिमांशु कुमार, विद्यालय से धीरज सर, हेमंत ,सतीश शर्मा , संपूर्ण कॉलेज स्टाफ व बड़ी संख्या में छात्र छात्राएं उपस्थित रहे ।आए हुए अतिथियों का स्वागत एवं आभार कार्यक्रम संयोजक डॉ सुश्री प्रगति शर्मा ने स्मृति चिन्ह भेंट कर किया। कार्यक्रम के अंत में कॉलेज प्रबंधक सैमसंन जैकब ने सभी का आभार व्यक्त किया

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *