श्रेयांश दुरवार की रिपोर्ट
राजनांदगांव में विगत 19 मार्च से 26 मार्च और 26 के बीच श्रीमद् भागवत कथा ज्ञान यज्ञ सप्ताह का बृहद आयोजन स्वर्गीय अनीता शर्मा की स्मृति में शर्मा परिवार की ओर से निज निवास में किया जा रहा है।

कथा के क्रम में आज दिनांक 22 मार्च रविवार को कथा वाचक श्री रौनक दुबे की मधुर वाणी से राजेंद्र मोक्ष श्री राम अवतार एवं श्री कृष्ण जन्मोत्सव का आनंद उपस्थित श्रोताओं ने पूरे भक्ति भाव के साथ उठाया i

प्रेस को जानकारी देते हुए पं शिव कुमार शर्मा ने बताया कि शेष दिनों की कथा का आनंद लेने के लिए समय पर उपस्थित हो कर कथा का श्रवण करे i इस आयोजन में शर्मा परिवार की ओर से श्रीमति सीमा शर्मा, अशोक पुष्पा शर्मा, नंदनी शर्मा, नरेंद्र रेणु शर्मा, , अनिल सुमन शर्मा, आभा शर्मा, राकेश स्वेता शर्मा, लता मिश्रा, आशा मिश्रा, शौर्य, आकाश, शुभम निधि शर्मा, आदि ने कथा प्रेमियों से इस समय का लाभ उठाने अनुरोध किया है i
