नाहरगढ(तुलसीराम राठौर)–मन्दसौर के हर्षित पिता अजय हंस पुणे महाराष्ट्र में राष्ट्रीय स्तर की कला प्रतियोगिता में द ग्रेट आर्टिस्ट राजा रवि वर्मा प्रतिष्ठित अवार्ड से सम्मानित किया गया। मन्दसौर जिले के टकरावद निवासी पिंपरी चिंचवड़ शहर पुणे के देवगिरी इंग्लिश मीडियम स्कूल के कक्षा 2 के होनहार छात्र हर्षित पिता अजय हंस ने इंटरनेशनल कला दर्पण आर्ट एकेडमी पुणे द्वारा आयोजित बाल गंधर्व कला दर्पण शिवाजी नगर पुणे में राष्ट्रीय स्तर की चोथी कला दर्पण आर्ट प्रतियोगिता में भाग लिया जिसमें बहुत ही अच्छा प्रदर्शन करने पर प्रतिष्ठित “द ग्रेट आर्टिस्ट राजा रवि वर्मा अवार्ड से सम्मानित किया। महाराष्ट्र की पावन धरती पर बहुत ही छोटी उम्र में मन्दसौर जिले का नाम गौरवान्वित करने पर परिवारजनों व क्षेत्र वासियों ने बंधाई शुभकामनाएं दी व हर्षित हंस के उज्जवल भविष्य की कामना की।
फोटो
