राघवेंद्र शर्मा की रिपोर्ट
📍 कोंच, जालौन।
जालौन के कोंच क्षेत्र में श्मशान घाट तक जाने वाला रास्ता खराब होने से नाराज ग्रामीणों ने शव को सड़क पर रखकर हंगामा किया। ग्रामीणों ने खेड़ा पुलिस चौकी के सामने जाम लगा दिया, जिससे मौके पर तनावपूर्ण स्थिति बन गई।
ग्रामीणों का कहना है कि श्मशान घाट तक जाने वाला रास्ता खराब होने के कारण अंतिम संस्कार के लिए आने-जाने में परेशानी का सामना करना पड़ता है। इसी समस्या को लेकर ग्रामीणों ने नाराजगी जताते हुए सड़क पर प्रदर्शन किया।
प्रदर्शन कर रहे ग्रामीण मौके पर एसडीएम को बुलाने की मांग पर अड़े रहे। ग्रामीणों की मांग है कि श्मशान घाट तक जाने वाले रास्ते की समस्या का जल्द समाधान कराया जाए।
फिलहाल ग्रामीणों की मांग और प्रशासन की ओर से की जाने वाली कार्रवाई पर सबकी नजरें टिकी हैं।