प्रोजेक्ट मुस्कान द्वारा आंगनबाड़ियों के बच्चों के लिए शैक्षणिक सामग्री का वितरण

 

मंदसौर/नाहरगढ(तुलसीराम राठौर)–स्टेट बैंक ऑफ़ इंदौर रिटायर्ड इंप्लाइज एसोसिएशन उज्जैन इकाई के सदस्यों का समाज सेवा के लिए संकल्पित संगठन प्रोजेक्ट मुस्कान द्वारा आज 15 अक्टूबर 2026 को शहर की महानंदा नगर एवं श्रीनगर कॉलोनी स्थित आंगनबाड़ियों के बच्चों के लिए कुर्सियां, टेबल, दरियां ,शैक्षणिक चार्ट, पानी का कैंपर आदि आवश्यकतानुसार सामग्री का वितरण किया गया।
इसके साथ ही शासकीय प्राथमिक विद्यालय नानाखेड़ा उज्जैन को दो दरियां बच्चों के बैठने के लिए प्रदान की गई। प्रोजेक्ट मुस्कान के अध्यक्ष प्रदीप सक्सेना ने बताया कि पेंशनर्स एसोसिएशन के सदस्यों ने स्वेच्छा से, समाज सेवा के अभियान से जुड़कर शिक्षा, स्वास्थ्य, पर्यावरण आदि के क्षेत्र में कार्य करने का संकल्प लिया है। इसके पहले भी संगठन द्वारा शासकीय विद्यालय में बच्चों को शिक्षण सामग्री, स्कूल के लिए प्रिंटर आदि प्रदान किए जा चुके हैं। कार्यक्रम में प्रोजेक्ट मुस्कान के मार्गदर्शक विजय जैन बंबोरी, सचिव अमित श्रीवास्तव एवं सदस्य सर्व प्रेम सेठिया, मधुकर कौशिक, बसंत गुप्ता, भूपेंद्र सिंह ठाकुर, राजेश सक्सेना, प्रकाश अमरजी, वीरेंद्र परमार, ए एल भीमे, रामेश्वर डाबी आदि उपस्थित थे। कार्यक्रम में महिला एवं बाल विकास विभाग की पर्यवेक्षक श्रीमती सरिता देथलिया विशेष रूप से उपस्थित थी।
फोटो

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *