*जिला स्तरीय ओपन महिला कबड्डी चयन ट्रायल कल, खिलाड़ियों से समय पर पहुंचने की अपील*

अनिल सक्सेना की रिपोर्ट

खेल निदेशालय उत्तर प्रदेश, लखनऊ के तत्वावधान में आयोजित होने वाली राज्य स्तरीय महिला कबड्डी प्रतियोगिता के लिए जिला स्तरीय ओपन महिला कबड्डी चयन ट्रायल का आयोजन शनिवार, 25 जुलाई 2026 को सायं 3:30 बजे जे.एन. कॉलेज कबड्डी ग्राउंड, बांदा में किया जाएगा।

जिला कबड्डी एसोसिएशन के सचिव कमल यादव ने बताया कि चयनित खिलाड़ियों को आगामी मंडलीय चयन ट्रायल, जो 29 जुलाई 2026 को जनपद चित्रकूट में आयोजित होगा, में प्रतिभाग करने का अवसर मिलेगा। मंडलीय स्तर पर चयनित टीम 4 अगस्त से 6 अगस्त 2026 तक एकलव्य स्पोर्ट्स स्टेडियम, आगरा में आयोजित होने वाली राज्य स्तरीय महिला कबड्डी प्रतियोगिता में हिस्सा लेगी।

उन्होंने जिले की सभी पात्र महिला खिलाड़ियों से निर्धारित समय पर ट्रायल स्थल पर पहुंचने की अपील करते हुए कहा कि ट्रायल में भाग लेने के लिए आधार कार्ड की मूल प्रति,उसकी एक फोटो कॉपी तथा दो पासपोर्ट साइज फोटो साथ लाना अनिवार्य होगा। बिना आवश्यक दस्तावेजों के किसी भी खिलाड़ी को चयन प्रक्रिया में शामिल नहीं किया जाएगा।

जिला कबड्डी एसोसिएशन बांदा ने अधिक से अधिक महिला खिलाड़ियों से ट्रायल में भाग लेकर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करने का आह्वान किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *