भारत स्काउट्स एवं गाइड्स, जिला संघ सूरजपुर की बैठक संपन्न

Blog

शिव शर्मा की रिपोर्ट

 

*सूरजपुर:-* भारत स्काउट्स एवं गाइड्स, जिला सूरजपुर का जिला कार्यकारिणी समिति की महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन तक्षशिला ग्रंथालय में किया गया, जिसमें संगठन की गतिविधियों को सुदृढ़ एवं प्रभावी बनाने हेतु विभिन्न महत्वपूर्ण एजेंडों पर विस्तारपूर्वक चर्चा की गई। यह बैठक पीताम्बर मरावी राज्य सहायक आयुक्त, शंकर यादव जिलाध्यक्ष, रितेश गुप्ता जिला मुख्य आयुक्त, लता बेक जिला शिक्षा अधिकारी व पदेन जिला कमिश्नर, अजय सिंह सहायक संचालक (शिक्षा), रामदत्त पटेल जिला प्रशिक्षण आयुक्त ( स्काउट), गोवर्धन सिंह जिला सचिव की उपस्थिति में संपन्न हुई।

बैठक की शुरुआत संगठन के उद्देश्यों एवं आदर्शों के स्मरण के साथ की गई, जिसके पश्चात वार्षिक कार्ययोजना पर विस्तृत विचार-विमर्श किया गया। जिला सचिव गोवर्धन सिंह के द्वारा आगामी सत्र के लिए योजनाबद्ध गतिविधियों का खाका तैयार किया गया, जिसमें छात्र-छात्राओं के सर्वांगीण विकास, अनुशासन एवं नेतृत्व क्षमता को बढ़ावा देने पर विशेष जोर दिया गया। जिला प्रशिक्षण आयुक्त रामदत्त पटेल ने पंजीयन प्रक्रिया को सुव्यवस्थित एवं अधिकाधिक विद्यार्थियों को जोड़ने के उद्देश्य से आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए गए। साथ ही नियमित रूप से ट्रूप मीटिंग आयोजित करने पर बल दिया गया, ताकि स्काउट्स एवं गाइड्स में अनुशासन, टीमवर्क एवं सेवा भावना का विकास हो सके। बैठक में लीडर्स ट्रेनिंग कार्यक्रम को प्रभावी बनाने के लिए प्रशिक्षण तिथियों एवं स्वरूप पर चर्चा की गई। प्रशिक्षित लीडर्स के माध्यम से विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण मार्गदर्शन प्रदान करने की रणनीति बनाई गई। इसके अतिरिक्त विकासखंड स्तरीय कार्यशालाओं के आयोजन हेतु तिथि एवं स्थान का निर्धारण भी सर्वसम्मति से किया गया, जिससे जमीनी स्तर पर गतिविधियों को गति मिल सके। विकासखंड सचिव के नवनीकरण से संबंधित विषय पर भी चर्चा की गई तथा संगठन को सक्रिय एवं सशक्त बनाने हेतु योग्य एवं सक्रिय पदाधिकारियों को जिम्मेदारी सौंपने पर जोर दिया गया। साथ ही विकासखंड सचिवों के कार्यालय संचालन एवं भ्रमण तिथियों का निर्धारण किया गया, जिससे कार्यों की नियमित समीक्षा एवं प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित किया जा सके। बैठक के अंत में सभी सदस्यों द्वारा अपने सुझाव प्रस्तुत किए गए, जिन पर गंभीरता से विचार करते हुए संगठन की कार्यप्रणाली को और बेहतर बनाने का संकल्प लिया गया। उपस्थित पदाधिकारियों ने स्काउट्स एवं गाइड्स आंदोलन को नई ऊंचाइयों तक ले जाने के लिए सामूहिक प्रयास करने का विश्वास व्यक्त किया। इस अवसर पर सभी सदस्यों ने संगठन की मजबूती एवं विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य के लिए समर्पित भाव से कार्य करने का संकल्प लिया। भारत स्काउट गाइड जिला मीडिया प्रभारी कृष्ण कुमार ध्रुव ने बताया जिले में स्काउटिंग गतिविधियों की बढ़ोत्तरी करने व लीडर्स में ऊर्जा भरने महत्वपूर्ण बैठक है। इस बैठक में बेलभद्र देवांगन, उमेश गुर्जर, कौशिल्या मलिक, विनीता भगत, मीना राजवाड़े, अनामिका भगत, प्रेमसिंधु मिश्रा, अशोक दुबे, विजेंद्र साहू, कुंजलाल यादव, चित्रकांत जायसवाल, असफाक अली, सरिता गोस्वामी, योगेश साहू, अनूप कुशवाहा, कमलेश टेकाम, चंद्रभान कंवर व श्यामलाल यादव उपस्थित रहे। इस कार्यक्रम का सफल संचालन कुंजलाल यादव व मीना राजवाड़े ने किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *