*सड़क पर अचानक आई गाय, दो वाहनों में जोरदार भिड़ंत; खेत में पलटा डंपर*

बृजेश उदैनियाँ की रिपोर्ट

जालौन। जालौन-उरई रोड पर आवारा गोवंश एक बार फिर हादसे का कारण बन गया। भिटारा के आगे पेट्रोल टैंक के पास सड़क पर अचानक गाय आ जाने से दो वाहनों में जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर के बाद एक डंपर अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खेत में जा पलटा। गनीमत रही कि डंपर चालक हादसे में बाल-बाल बच गया।
जानकारी के अनुसार डंपर संख्या UP-83 CT-6041 को चालक विवेक शर्मा निवासी फिरोजाबाद चला रहे थे। बताया गया कि डंपर उरई की ओर से बालू लेकर जा रहा था। इसी दौरान सामने चल रहे दूसरे वाहन के सामने अचानक गाय आ गई। वाहन के अनियंत्रित होने से दोनों गाड़ियों में टक्कर हो गई। टक्कर इतनी तेज थी कि डंपर सड़क से उतरकर खेत में जा पलटा।
हादसे के बाद दूसरे वाहन का चालक गाड़ी लेकर मौके से चला गया। वहीं डंपर चालक विवेक शर्मा को कोई गंभीर चोट नहीं आई। दुर्घटना के बाद मौके पर आसपास के लोगों की भीड़ जमा हो गई।
आवारा गोवंश *कब तक बनेंगे हादसों की वजह*
जालौन-उरई जैसे व्यस्त मार्ग पर सड़क के बीच घूमते आवारा गोवंश वाहन चालकों के लिए लगातार खतरा बने हुए हैं। अचानक मवेशियों के सामने आने से दुर्घटनाओं की आशंका बनी रहती है। ऐसे में सवाल उठता है कि आखिर सड़कों पर घूम रहे आवारा गोवंश से होने वाले हादसों पर कब लगाम लगेगी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *