जिला मुख्यालय मोहला में नारी शक्ति वंदन अधिनियम के तहत जागरूकता अभियान*

Blog

  शिव शर्मा की रिपोर्ट

मोहला  ।       नारी शक्ति वंदन अधिनियम के प्रचार-प्रसार हेतु 10 अप्रैल से 20 अप्रैल 2026 तक देशभर में विशेष अभियान चलाया जा रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में 16 से 18 अप्रैल तक आयोजित विशेष संसद सत्र को महिला सशक्तिकरण की दिशा में ऐतिहासिक कदम माना जा रहा है। इसी क्रम में राष्ट्रीय स्तर पर प्राप्त निर्देशों के तहत मोहला जिले में भी विभिन्न गतिविधियों का आयोजन किया जा रहा है।
जिला मुख्यालय मोहला में 16 अप्रैल को सुबह 8 बजे जिला पंचायत परिसर से कलेक्ट्रेट परिसर तक बाइक एवं स्कूटी रैली निकाली जाएगी। इस अभियान के माध्यम से आमजन में महिला सशक्तिकरण के प्रति जागरूकता बढ़ाने का प्रयास किया जा रहा है। कलेक्टर श्रीमती तुलिका प्रजापति ने जिला प्रशासन की ओर से सभी अधिकारियों, कर्मचारियों, जनप्रनिधियों एवं आम नागरिकों से अपील की है कि वे अधिक से अधिक संख्या में भाग लेकर इस अभियान को सफल बनाएं।

*क्रमांक-04/26 आर्य —*

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *