मिस्कीन शाह के उर्स के दूसरे दिन उठा गागर जुलूस

Blog

  अनिल सक्सेना की रिपोर्ट

बाँदा-कौमी एकता का प्रतीक नरैनी रोड स्थित हज़रत मिस्कीन शाह वारसी रह0 का 107 वाँ सालाना तीन दिवसीय उर्स बुधवार की सुबह से शुरू हो गया ।
उर्स में देश भर से आये हुए हिन्दू मुस्लिम दोनों ही समुदाय के लोग शिरकत कर रहे हैं ।
जुमेरात को उर्स के दूसरे दिन गागर जुलूस उठाया गया ।
जुमेरात की सुबह ईदगाह रोड में मद्दु वार्सीय् के आवास में कव्वालियों की महफ़िल सजी इसके बाद गागर जुलूस उठाया गया दोपहर में अलीगंज में सगीर वारसी के आवास में महफ़िल हुई और इसके बाद गागर जुलूस मुतवल्ली के आवास पहुंचा जहाँ कुछ देर महफिल होने के बाद ये गागर जुलूस फिर उठाया गया,
जो निर्धारित रास्तों से होता हुआ हज़रत मिस्कीन शाह वारसी रह0 की दरगाह पहुंचा जहां गुलपोशी व चादर पोशी की गई ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *