अनिल सक्सेना की रिपोर्ट
बांदा। दीपावली के पावन पर्व पर सदर विधायक प्रकाश द्विवेदी ने डीएम कॉलोनी स्थित अपने कार्यालय में सदर विधानसभा क्षेत्र के हजारों समर्पित कार्यकर्ताओं से आत्मीय मुलाकात कर दीपावली की खुशियां साझा कीं। इस अवसर पर उन्होंने कार्यकर्ताओं को दीपावली किट एवं उपहार भेंटकर सम्मानित किया तथा सभी को ज्योति पर्व की हार्दिक शुभकामनाएं दीं।
कार्यक्रम में सदर विधानसभा क्षेत्र के उत्तरी मंडल के मंडल अध्यक्ष, पूर्व मंडल अध्यक्ष, मंडल एवं पूर्व मंडल पदाधिकारी, शक्ति केंद्र संयोजक, पूर्व शक्ति केंद्र संयोजक, बूथ अध्यक्ष, पूर्व बूथ अध्यक्ष सहित वरिष्ठ पदाधिकारी एवं बड़ी संख्या में समर्पित कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
इस अवसर पर विधायक प्रकाश द्विवेदी ने सभी कार्यकर्ताओं से आत्मीय संवाद किया और संगठन के प्रति उनके समर्पण, परिश्रम एवं निरंतर सहयोग की सराहना की। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ता किसी भी संगठन की असली ताकत होते हैं। उनके त्याग, मेहनत और समर्पण से ही संगठन निरंतर मजबूती प्राप्त करता है। दीपावली का यह पर्व सभी के जीवन में सुख, समृद्धि, शांति और नई ऊर्जा लेकर आए, यही कामना है।
विधायक ने सभी को दीपावली किट एवं उपहार प्रदान करते हुए उनके परिवारजनों के लिए भी मंगलकामनाएं प्रेषित कीं। कार्यक्रम के दौरान उत्साह, अपनत्व और दीपोत्सव का उल्लास देखने को मिला।
इस मौके पर विधायक प्रतिनिधि रजत सेठ, अंकित बासू, पुष्कर द्विवेदी, अनिरुद्ध त्रिपाठी ‘दद्दा’ सहित विधानसभा क्षेत्र के अनेक कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी मौजूद रहे।
अंत में विधायक प्रकाश द्विवेदी ने समस्त क्षेत्रवासियों एवं कार्यकर्ताओं को दीपावली की शुभकामनाएं देते हुए कामना की कि प्रकाश का यह महापर्व सभी के जीवन से अंधकार दूर कर सुख, शांति, समृद्धि एवं खुशियों का नया उजाला लेकर आए।