*तिली की फसल नष्ट होने पर मुआबजा न देने  की शिकायत

 

*कोंच(जालौन)*। आज भारतीय किसान यूनियन  कोंच    के  द्वारा    एक ज्ञापन तहसीलदार मनोज कुमार को दिया है इस ज्ञापन में अवगत कराया गया है कि प्रार्थी गण ग्राम अंडा परगना कोंच के निवासी है प्रार्थियों की आराजी मोजा अंडा में पढ़ती है जिसका गाटा नम्बर 1067 व 1078 स्थित है जिसमें तिली की फसल बोई गई थी जो अच्छी हालत में थी सितम्बर माह में अधिक बारिश होने के कारण सम्पूर्ण फसल नष्ट हो गई थी वर्तमान में मौके पर तिली की फसल नष्ट खड़ी हुई है मगर लेखपाल साहब ने उपरोक्त गाटाओ में तिल की फसल खसरा में दर्ज नहीं की है जिससे प्रार्थी गणों को दैवीय आपदा राहत कोष से फसल मुआबजा मिलने से बंचित कर दिया गया है जब किसानों ने लेखपाल साहब से कहा तो वह कह रहे है कि अभी साइड नहीं चल रही है और मुआबजा देने में आना कानी कर रहे है जिसकी मौके पर जांच होना आवश्यक है इस अवसर पर राम बाबू शिव कुमार प्रेमा देवी मलखान सिंह मुनि कैलाश श्री नारायण बालमेंद्र सहित कई किसान मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *