रोटी बैंक सोसाइटी बांदा द्वारा जजी चौराहे पर निःशुल्क शीतल जल एवं छबील शिविर,*

Blog

 

 अनिल सक्सेना की रिपोर्ट

बांदा। भीषण गर्मी और 44 डिग्री तापमान के बीच आमजन को राहत पहुंचाने के उद्देश्य से रोटी बैंक सोसाइटी बांदा द्वारा आज जजी चौराहे पर निःशुल्क शीतल जल एवं छबील वितरण शिविर का आयोजन किया गया। यह जनसेवा कार्यक्रम जिलाधिकारी बांदा श्री अमित आसेरी की प्रेरणा से संपन्न हुआ, जिसमें जरूरतमंद राहगीरों को शीतल जल, पेठा, बिस्किट, शरबत एवं कोल्ड ड्रिंक वितरित की गई।

शिविर का शुभारंभ डिप्टी कलेक्टर इरफान उल्लाह,एडीएम न्यायिक माया शंकर यादव, सिटी मजिस्ट्रेट संदीप केला,ईओ नगर पालिका श्रीचन्द्र,रोटी बैंक सोसाइटी के संरक्षक शेख सादी जमा,सह संरक्षक चंद्रमौली भारद्वाज, अध्यक्ष रिजवान अली,संगठन मंत्री सुनील सक्सेना,व्यापारी नेता मनोज जैन,अंतरराष्ट्रीय शूटर रामेंद्र शर्मा,अंकित कुशवाहा भागवत प्रसाद एकेडमी,तिरंगा समिति से शोभाराम काश्यप,संजय काकोनियों वरिष्ठ प्रवक्ता की उपस्थिति में किया गया। अतिथियों ने राहगीरों को शीतल जल एवं छबील वितरित कर समाजसेवा के इस पुनीत कार्य की सराहना की।

इस सेवा शिविर के माध्यम से लगभग 4500 से अधिक लोगों को भीषण गर्मी में राहत पहुंचाई गई। राहगीरों ने इस पहल की सराहना करते हुए आयोजकों का हृदय से आभार व्यक्त किया।

रोटी बैंक सोसाइटी बांदा लंबे समय से जरूरतमंदों की सहायता के लिए निरंतर कार्य कर रही है। संस्था द्वारा प्रतिदिन गरीब एवं असहाय लोगों को भोजन, कपड़े, कॉपी-किताबें, जूते तथा अन्य आवश्यक सामग्री उपलब्ध कराई जाती है। मानवता की इसी श्रृंखला को आगे बढ़ाते हुए संस्था ने आज भीषण गर्मी में राहत पहुंचाने का सराहनीय प्रयास किया।

इस अवसर पर कार्यालय प्रभारी मोहम्मद शमीम,अख़्तर किरमानी सोशल मीडिया प्रभारी,मोहम्मद सईद शाखा प्रमुख छिप्तहरी,अलीमुद्दीन उप शाखा प्रमुख छिप्तहरी,सदस्य नसीर खान,शोएब रिज़वी, अशरफ़ अली, जगदीश श्रीवास, मुख़्तार, जावेद आदि उपस्थित सभी सदस्यों और सहयोगियों ने इस आयोजन को सफल बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया। रोटी बैंक सोसाइटी का यह प्रयास समाज में सेवा, संवेदना और मानवता का प्रेरणादायक संदेश दे रहा है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *