ब्रजेश उदैनियाँ की रिपोर्ट
जालौन। 20 वर्ष की उम्र में सेना में भर्ती होकर करीब 40 वर्षों तक देश की सेवा करने के बाद फौजी कृष्ण कुमार अपने गांव छिरिया सलेमपुर लौटे। बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे पर पहुंचे ग्रामीणों ने फूलमालाएं पहनाकर उनका जोरदार स्वागत किया। डीजे-बैंड के साथ ग्रामीण उन्हें गांव तक लेकर पहुंचे।
गांव पहुंचने पर प्रधान प्रतिनिधि आशु तिवारी ने अपने घर बुलाकर कृष्ण कुमार का फूलमालाओं से स्वागत व सम्मान किया। इस दौरान बच्चे, युवा और बुजुर्गों समेत बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे। देश सेवा से लौटे गांव के बेटे के स्वागत को लेकर ग्रामीणों में खासा उत्साह दिखाई दिया।