रणायरा /नाहरगढ (तुलसीराम राठौर)--एकीकृत शासकीय हाईस्कूल रणायरा में भगवान श्री कृष्ण के जन्मोत्सव पर विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। श्रीकृष्ण जन्मोत्सव सम्बन्धित तीन दिवसीय विशेष कार्यक्रम के अंतर्गत विद्यालय में श्रीकृष्ण की बाल लीलाओं से संबंधित कार्यक्रम, मटकी फोड़ और फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें सभी बच्चों के साथ स्कूल के शिक्षकों ने बड़े उत्साह के साथ भाग लिया और भगवान श्रीकृष्ण के जीवन से सीखने कि प्रेरणा ली। विधालय परिवार उपस्थित था ।